रतलाम: रत्नपुरी स्थापना उत्सव समिति द्वारा रतलाम स्थापना दिवस और गणतंत्र दिवस पर्व मनाया, वाहन रैली निकाली

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
||

रतलाम,26जनवरी(खबरबाबा.काम)। रत्नपुरी स्थापना उत्सव समिति द्वारा बसन्त पंचमी पर रतलाम स्थापना दिवस व गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास के रूप में मनाया । पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी के नेतृत्व में महलवाडा से वाहन रेली निकाली गई। नगर निगम चौराहे स्थित महाराजा रतन सिंह जी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर डालुमोदी बाजार स्थित श्री लिमडेश्वर महादेव मंदिर पर देश, प्रदेश, व रतलाम नगर की प्रगति उन्नति के लिए महाआरती की गई । चौराहे पर आतिशबाजी के साथ राष्ट्र के गीतों एवम जय रतलाम उद्घोष के बीच मिठाई वितरण कर शहर का जन्मदिवस और राष्ट्र का गणतंत्र दिवस मनाया गया।

रतनपुरी स्थापना उत्सव समिति द्वारा त्रिवेणी अन्न क्षेत्र, ईश प्रेम बस्ती, सभी वृद्धाश्रम, निर्मला भवन, कालिका माता अन्ना क्षेत्र,शासकीय अस्पताल, बाल आश्रम, सेवा भारती बाल आश्रम, बाल चिकित्सालय, कुशाभाऊ ठाकरे सेवा केंद्र, सहित अन्य स्थान पर फल, मिठाई व नमकीन वितरण कर उन्हें गणतंत्र दिवस व रतलाम स्थापना दिवस की बधाई दी गई ।

रत्नपुरी स्थापना उत्सव समिति के हिम्मत कोठारी, महेंद्र कोठारी, शरद जोशी, पवन सोमानी, दिलीप गांधी, धर्मेंद्र व्यास , दिनेश पोरवाल, झमक भरगट, ललित कोठारी, राजेंद्र राठौड़, मुन्ना जोशी, गोपाल सोलंकी, राजेंद्र मौर्य, देवशंकर पांडेय, अरुण राव, गोपाल परमार, राकेश पीपाड़ा,मनीष शर्मा, जलज सांखला, हार्दिक मेहता,चांदमल परलेचा, दिनेश राठौड़, अशोक जैन लाला, जयेश राठौड़, राजेश पांडेय, तपन शर्मा, तोलीराम शर्मा, राजेश मूणत, मेहरबान सिंह, धर्मेंद्र अग्रवाल,महेंद्र भारकुंदिया, पवन शर्मा, अरुण चोरड़िया, इरशाद मंसूरी, महेश सोलंकी, कन्हियालाल डगवाल, ईश्वर पांचाल, राजेश जैन, गोपाल सोनी, मुकेश मीणा, श्रेणिक जैन, महेश त्रिपाठी, राजेश कटारिया, राम कल्ल्याने, कल्याण,क्षितिज ठाकुर नरेंद्र कावड़िया, अभिषेक पटेल, आशुतोष अवस्थी, किशोर पिंजरावत, देवेंद्र सक्तावत,चेतन पंवेचा, फकीर चंद राठौर, सुंदर वर्मा, जयंतीलाल चौधरी, सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *