रतलाम:बेलामेंटे प्री स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह उत्साह पूर्वक मनाया गया, बसंत पंचमी महोत्सव पर भी हुआ आयोजन

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
||||||

रतलाम,26जनवरी2023। सैलाना बस स्टैंड के पास आमलिया भेरू रोड पर स्थित प्रसिद्ध बेलामेंटे- प्री स्कूल में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल में ध्वजारोहण भी किया गया।

26 जनवरी गुरुवार को सुबह स्कूल स्टाफ द्वारा ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया। इसके पूर्व बुधवार को स्कूल में बसंत पंचमी उत्सव धूमधाम से मनाया गया। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को लेकर भी स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यालय के एमडी श्री विजय शर्मा एवं स्टाफ सदस्यों और विद्यार्थियों ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर एमडी श्री विजय शर्मा ने सभी को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बसंत पंचमी हमारे देश का सबसे महत्वपूर्ण उत्सव है। जिसका मुख्य लक्ष्य मां सरस्वती के चरणों में विद्या का वरदान प्राप्त करना है। उन्होंने नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों को बताया कि बसंत पंचमी हमारे देश का सबसे पवित्र त्योहार है जिसमें सभी अध्यापक व बच्चे मां सरस्वती के चरणों में बैठकर विद्या का वरदान पाने के लिए उनकी पूजा अर्चना करते है।इसी दिन से वसंत ऋतु की शुरुआत होती है। इस अवसर पर स्कूल में सरस्वती वंदना भी की गई।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर हुआ कार्यक्रम का आयोजन

बेलामेंटे- प्री स्कूल में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महापुरुषों की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। स्कूल के एमडी श्री विजय शर्मा एवं टीचर्स ने बच्चों को 26 जनवरी के बारे में विस्तार से बताया।

नन्हे विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर माहौल देशभक्तिमय बना दिया। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति के गीतों पर नृत्य किया। इस अवसर पर स्कूल तिरंगे के रंग में रंगा नजर आया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *