रतलाम: दीनदयाल नगर थाना अंतर्गत दिनदहाड़े चोरी की वारदात, सोने चांदी के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर गए बदमाश

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|

रतलाम,11जनवरी(खबरबाबा.काम)। दीनदयाल नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हिम्मत विहार कॉलोनी के सूने मकान में दिनदहाड़े चोरी हो गई। ताला तोडक़र घुसे कीमती सामान पर हाथसाफ कर गए।

समन पति कैलाशचन्द्र यादव निवासी हिम्मत विहार कॉलोनी की रिपोर्ट पर दीनदयाल नगर थाना पुलिस ने चोरी का अपराध कायम किया है। यादव के मकान में चोरी उस समय हो गई जब परिवार दोपहर को ताला लगाकर काम से गए। इसी बीच बदमाशों ने सूने मकान का फायदा उठाकर ताला चटकाकर घर में घुसे और कीमती सामान पर हाथसाफ कर नौ तो ग्यारह हो गए। बताते है कि शाम 6 बजे के लगभग जब परिजन घर पहुंचे तो मकान का ताला टूटा पाकर अंदर घर का सामान तितर-बितर पाया। तत्काल इसकी सूचना दीनदयालनगर थाना पुलिस को दी।

फरियादिया ने पुलिस को बताया कि बदमाश उनके मकान से कीमती सामान के लिए घर में रखी नगदी ओर सोने-चांदी के जेवरात पर हाथसाफ कर गए। पुलिस चोरों का सुराग लगाने में जुट गई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *