रतलाम: मदिरा प्रदेश कहने पर भाजपा ने जलाया पूर्व मुख्यमंत्री का पुतला, शहर विधायक चेतन्य काश्यप ने कहा-बयान जनता का अपमान

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम 23 फरवरी(खबरबाबा.काम)। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा मध्यप्रदेश को मदिरा प्रदेश कहने पर भाजपा ने प्रदेश व्यापी आव्हान् पर रतलाम मे पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने धान मंडी चौराहे पर हुए पुतला दहन कार्यक्रम मे पूर्व सीएम का पुतला जलाया। इस मौके पर विधायक चेतन्य काश्यप ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री का बयान जनता का अपमान है।

पुतला दहन कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा, जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, महापौर प्रहलाद पटेल, जिला उपाध्यक्ष बलवंत भाटी, सुनील सारस्वत, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निमिष व्यास, जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी, सह प्रभारी नीलेश बाफना, जिला भंडार प्रमुख दशरथ पाटीदार, आई.टी.सेल प्रदेश संयोजक सोमेश पालीवाल, मंडल अध्यक्ष नीलेश गांधी, मयूर पुरोहित, कृष्ण कुमार सोनी, विनोद यादव, एमआईसी सदस्य विशाल शर्मा, धर्मेंद्र व्यास, अक्षय संधवी, दिलीप गांधी, पार्षद परमानन्द योगी, अंत्योदय प्रकोष्ठ संयोजक गोपाल राठी, स्वयंम् सेवी प्रकोष्ठ जिला संयोजक राजेश रांका, संजय सांखला सहित पार्टी, मोर्चा, प्रकोष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

विधायक चेतन्य काश्यप ने पुतला दहन के बाद कहा कि कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का बयान जनता का अपमान है और मध्यप्रदेश को बदनाम करने की साजिश है। पूर्व मुख्यमंत्री के मुंह से ऐसा बयान शोभाजनक नही है। भाजपा इसकी घोर निंदा करती है। श्री काश्यप ने कहा कि पूर्व सीएम अपनी भाषा का उपयोग संयम् के साथ करे।
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *