विधानसभा में CM गहलोत ने पढ़ा पुराना बजट, मुख्य सचिव को किया तलब, अब अधिकारियों पर गिरेगी गाज!

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|

10फरवरी2023। राजस्थान विधानसभा सदन में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने बजट भाषण के दौरान अचानक अटक गए। मुख्यमंत्री गहलोत ने सुबह 11 बजे बजट भाषण पढ़ना शुरू किया। इस दौरान गहलोत खुद बजट पढ़ते-पढ़ते अटक गए। मनरेगा की 125 दिन शहरी रोजगार गारंटी योजना की जानकारी बजट में आते ही गलती का एहसास हुआ कि सीएम ने पुराना बजट पढ़ दिया है।

मुख्यमंत्री गहलोत को कुछ बाद समझ आया कि जो बजट पढ़ रहे हैं, वह पुराना है। इस दौरान विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। मंत्री महेश जोशी ने मुख्यमंत्री के पास जाकर यह गलती बताई। इसके बाद सीएम गहलोत ने माफी भी मांगी कि गलती हो जाती है। हालांकि, गहलोत भी चौंक गए कि बजट के पेपर में पुराने कागज कैसे आ गए।

अधिकारियों की लापरवाही से हुआ?

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुख्य सचिव को तलब किया है। माना जा रहा है कि बजट को लेकर किसी न किसी अधिकारी पर गाज गिराई जा सकती है। गलती कहां और कैसे हुई है, इसकी जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि अधिकारियों की लापरवाही से यह सब हुआ है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *