रतलाम: चहूं और महाशिवरात्रि की धूम, शिवालयों में पूजन-अर्चन और दर्शन के लिए उमड़ा भक्तों का सैलाब

indresh98kumar@gmail.com
4 Min Read
|||||

रतलाम,18 फरवरी(खबरबाबा.काम)। शिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। नगर के चहूंओर शिवालयों में भक्तों का तांता लगा है। कई जगह देररात से रुद्राभिषेक शुरू हुआ जो सुबह तक चला।


यहां महाशिवरात्रि की ऐसी धूम हैं कि शिवालयों में भक्तों का जनसैलाब सुबह से ही उमडऩे लगा है। घंटो लाइन में लगना पड़ रहा है तब कहीं जाकर भक्तों को भगवान शिव की पूजा और अभिषेक का अवसर मिल रहा है। शिवलिंग पर गंगाजल, दूध, दही, घी, शहद और गन्ने के रस आदि से भगवान का अभिषेक किया जा रहा है। अभिषेक और पूजा अर्चना के बाद बाबा का मनमोहक श्रृंगार होगा।


काशी विश्वनाथ महादेव मंदिर पर सुबह से ही उत्सवी माहौल नजर आया। भक्तों की लम्बी कतारें पूजा अर्चना के लिए लगना शुरू हुई। कहा जा रहा है कि ज्यों-ज्यों दिन चढ़ता जाएगा यहां भक्तों की की भीड़ भी बढ़ती जाएगी। शिवरात्रि पर नगर में जगह-जगह मंदिर के बाहर प्रसादी का खास आयोजन भी हो रहा है। शिवालयों में ऊं नम: शिवाय के जाप हो रहे हैं तो शिव हरिशंकर नमानी शंकर..शिवशंकर शम्भों की गूंज गुंजायमान हो रही है। भक्तों की भक्ति के चलते नगरवासी सुबह से ही शिवजी की आराधना में लीन हो गए है। हर तरफ ‘भोले तेरी जय हो’ की गुंज सुनाई दे रही है।


महाशिवरात्रि के पर्व पर आज यहां सत्यम्-शिवम्-सुंदरम् महारुद्राभिषेक का आयोजन भी हो रहा है। महाअभिषेक का यह दूसरा आयोजन है जिसमें 251 यजमान सामूहिक रूप से महारुद्राभिषेक कर रहे है। सनातन सोशल ग्रुप की ओर से यह आयोजन संत-महात्माओं के सानिध्य में मां कालिका माता मंदिर मेला परिसर पर हो रहा है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं को 12 ज्योतिर्लिंग के साथ एक दिव्य शिवलिंग के दर्शन करने के साथ जलाभिषेक का धर्मलाभ भी मिला।


नगर के अति प्राचीन गढ़ कैलाश मंदिर पर ब्रह्ममूहूर्त में भक्ति की आराधना का दौर शुरू हुआ। कहा जा रहा है कि यहां देरशाम तक भक्तों का तांता लगा रहेगा। सुबह से ही यहां भक्तों की भीड़ पूजा अर्चना के लिए उमड़ती नजर आई। आज यहां महाप्रसादी का भी विशेष आयोजन होगा।

अति प्राचीन रत्नेश्वर महादेव, लोकेन्द्र महादेव, सोमनाथ महादेव, कांशी विश्वनाथ महादेव, मनकामनेश्वर महादेव, पिपलेश्वर महादेव, लिमडेश्वर महादेव मंदिर, कुटुम्बकेश्वर महादेव, रामेश्वर महादेव, पिपलेश्वर महादेव जैसे तमाम शिवालयों पर सुबह से ही भक्तजनों की भीड़ रही। टेकेश्वर महादेव मंदिर लक्कड़पीठा, तेजेश्वर महादेव मंदिर डोंगरेनगर पर भी महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है।

सुबह भक्तों की भीड़ पूजा अर्चना के लिए रही तो शाम को भोले के श्रंृरृंगर को निहारने और महाआरती का लाभ लेने के लिए शिवभक्तों को मेला सा नजर आएगा। नगर के प्राचीन मंदिरों पर श्रद्धालुओं की उमड़ती भीड़ रात तक रहेगी। आकर्षक सजावट के साथ सजे शिवालयों में सुबह से पूजा अर्चना का दौर चल रहा है। दोपहर बाद शिवालयों में शिवजी कहीं भांग मेवे से सजाए जाएंगे तो कहीं शिवजी को दूल्हा के रूप भी सजाया जाएगा। आज भगवान भोलेनाथ का विशेष रूप से नयनाभिराम शृंगार होगा।

महाशिवरात्रि महोत्सव पर कई स्थानों पर शिव भक्तों ने आज महाशिवरात्रि पर भांग भी घोटी जाएगी। नगर के अधिकांश शिवालयों में भांग के शर्बत की प्रसादी का वितरण भी होगा तो कई स्थानों पर दोपहर बाद भांग छानने का विशेष आयोजन होगा। शहर के अलावा आसपास के शिवमंदिरों पर भी आज दिनभर धार्मिक आयोजनों से शिवालय पर भक्तों का तांता लगा रहेगा। कई श्रद्धालु जिले के आसपास प्राचीन मंदिरों पर पहुंचे है।

सैलाना के केदारेश्वर महादेव मंदिर, बिलपांक के विरुपाक्ष महादेव तथा आलोट के अनादिकल्पेशवर मंदिर पर भक्तों का तांता है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *