रतलाम: कैन्द्र सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना-प्रदर्शन

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम,6फरवरी(खबरबाबा.काम)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आज रतलाम शहर कांग्रेस कमेटी एवं रतलाम जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में भारतीय स्टेट बैंक के बाहर अडानी समूह के शेयर घटनाक्रम में निवेशकों के हजारों करोड़ रुपये डूबने के विरोध में धरना प्रदर्शन किया गया।


धरना प्रदर्शन को पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया ने संबोधित करते हुए कहा कि कैन्द्र सरकार पूंजीपतियों के लिए काम कर रही है।वे सिर्फ दो ही पूंजीपतियों को आगे बढ़ाना चाहती है और उनके द्वारा की गई हेराफेरी को छुपाना चाहती है। अभी वर्तमान में अडानी समूह द्वारा एलआईसी ,भारतीय स्टेट बैंक के निवेशको के जो हजारों करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है उसकी जिम्मेदारी लेते हुए मोदी सरकार को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए।धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए महेंद्र कटारिया ने कहा देश में भी हम दो और दो कि सरकार चल रही है।

धरना प्रदर्शन को ग्रामीण जिला अध्यक्ष कैलाश पटेल, शांतिलाल वर्मा , यास्मिन शेरानी ,पारस सकलेचा, मयंक जाट, राजीव रावत ,रजनीकांत व्यास ,कमरुद्दीन कछवाय, नासिर कुरेशी ,वहींद शेरानी सतनारायण चौधरी, राहुल पाटीदार ,लक्ष्मीचंद जैन बाजना, सतीश पुरोहित, शांतिलाल मालवीय ,विजय सिंह चौहान, देवेंद्र वैराल विशाल डांगी, रमेश शर्मा आदि ने संबोधित किया। धरना प्रदर्शन का संचालन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बसंत पंड्या ने किया‌ आभार प्रदर्शन यासमीन शैरानी ने माना। धरना प्रदर्शन के बाद रतलाम शहर तहसीलदार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *