रतलाम पुलिस ने सीखा जान बचाने का तरीका, पुलिस बल को सी.पी.आर. सबंधी जागरूकता प्रशिक्षण दिया गया

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
||

रतलाम, 25फरवरी(खबरबाबा.काम)। पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना के निर्देशानुसार जिला रतलाम में पुलिस महानिरीक्षक/उपमहानिरीक्षक रतलाम रेंज रतलाम सुशांत कुमार सक्सेना के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी एवं अति.पुलिस अधीक्षक सुनील पाटीदार के मार्गदर्शन में मेडिकल कॉलेज रतलाम तथा जिले के समस्त थानो में सी.पी.आर. (कार्डियो पल्‍मोनरी रिससीटेशन) संबंधी प्रशिक्षण दिया गया । प्रशिक्षण में पुलिस के अन्य अधिकारी नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम हेमंत चौहान, एस.डी.ओ.पी रतलाम संदीप निगवाल, रक्षित निरीक्षक खिलावन सिंह कुँवर, सहीत कुल 475 पुलिस अधिकारियो/कर्मचारियो को C.P.R प्रशिक्षण दिया गया ।

प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल के अधिकारीयो/कर्मचारीयो जो किसी भी घटना में First Responders होते हैं, उन्हे किसी भी घायल व्यक्ति जिसे कार्डियक अरेस्ट या श्वसन अवरोध जैसी शिकायत हो उसकी प्राथमिक तौर पर सीपीआर पद्धति की मदद से जान बचाई जा सकती है । कार्डियक अरेस्ट या सांस ना ले पाने जैसी आपातकालीन स्थिति में जान बचाने के लिए सीपीआर एक बहुत महत्वपूर्ण तरीका है । किसी भी सामान्य व्यक्ति द्वारा जो की उक्त पद्धति जानता हो उसके द्वारा इसका प्राथमिक तौर पर प्रयोग कर जरुरतमंद व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है ।

सीपीआर प्रशिक्षण के दौरान शासकीय मेडिकल कॉलेज रतलाम के डीन डॉ. जितेन्द्र गुप्ता, अधीक्षक डॉ प्रदीप मिश्रा, डॉ. शैलेन्द्र डावर,(HOD & प्राध्यापक), डॉ. रंजिता एस्के डावर, (सहा.प्राध्यापक), डॉ. सचिन कुम्भारे (सहा.प्राध्यापक), डॉ. योगेश तिलकर (सहा.प्राध्यापक), डॉ. उत्सव शर्मा (सहा.प्राध्यापक), डॉ. राहुल मेडा (सहा.प्राध्यापक), डॉ. दीपक गुप्ता (सहा.प्राध्यापक) , डॉ. राधिका खरे (सीनियर रेसिडेन्ट) आदि उपस्थित थे जिनके द्वारा C.P.R. की बारिकीयो से पुलिस बल को अवगत कराया गया ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *