रतलाम: पुलिस के वाहन को टक्कर मारकर भागने के मामले का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार, 7 और आरोपी की गिरफ्तारी शेष

indresh98kumar@gmail.com
6 Min Read
|||

रतलाम,24फरवरी(खबरबाबा.काम)। रतलाम औद्योगिक क्षेत्र पुलिस के शासकीय वाहन को टक्कर मारकर बिलपांक टोल गेट को तोड़कर भागने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस 7 और नामजद आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार मामला गौ तस्करी से जुड़ा हुआ है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक प्रकरण दर्ज है।


एसपी अभिषेक तिवारी ने शुक्रवार शाम को पुलिस कंट्रोल रूम पर प्रेस वार्ता में पूरे मामले का खुलासा किया। एसपी श्री तिवारी ने बताया कि 20 फरवरी की रात्री मे रात के लगभग 02-45 बजे हाईवे रोड़ गश्त कर्मियो से सुचना प्राप्त हुई कि घटला ब्रिज व सेजावता बायपास के बीच मे कुछ संदिग्ध पीकअप वाहन देखे गए है। सूचना पर पुलिस की एक गश्त टीम द्वारा इप्का फैक्ट्री के आगे पैट्रोल पंप के आसपास चेक किया ओर सेजावता फंटे पर बेरीकेट लगाकर आने वाले संदिग्ध वाहनो को रोकने का प्रयास किया । इस दौरान पाँच-छः पीकअप वाहन बिना नम्बर की त्रिपाल लगी हुई दिखाई दी जिनको रोकने का प्रयास किया तो उन्ही संदिग्ध वाहनो की पीकअप चालको ने वाहनो को तेज गति व लापरवाही पुर्वक चलाकर जान से मारने की नियत से पुलिस थाना ओधोगिक क्षेत्र रतलाम के शासकीय वाहन को टक्कर मारता हुए पिकअप लेकर नामली तरफ भागे । पुलिस के शासकीय वाहन मे टक्कर लगने से गाड़ी के आगे का पहिया फुट गया व सामने बम्पर मे व अगला मडगार्ड, पिछला मडगार्ड, साईड ग्लास मे क्षति हुई है। जिसकी सूचना कंट्रोल रूम रतलाम को व थाना नामली पर वायरलेस सेट से दी गई। बाद मे पुन: थाना नामली से सुचना प्राप्त हुई कि उक्त संदिग्ध पिकअप वाहन वाले वापस तेज रफ्तार से पलटा कर रतलाम तरफ गये है । जिस पर आगे बेरीकेड व घेरा कर उन्हें पकड़ने का प्रयास किया गया। इसके बावजूद भी उक्त संदिग्ध पीक अप बिलपांक टोल टेक्स पर टक्कर मारते हुए निकल भागे। इस मामले में उक्त अज्ञात पिकअप वाहन चालको के विरुद्ध अपराध धारा 307, 353, 336, 279, 427, 120-बी भादवि प्रकरण कायम कर विवेचना मे लिया गया ।

पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनिल कुमार पाटीदार एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमंत चौहान के मार्गदर्शन में सायबर सेल एवं थाने की टीम बनाई गई।

टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास एवं फोर लाईन हाईवे पर लगातार मुखबीर तंत्र सक्रिय कर घटना में शामील वाहनो एवं आरोपीयो की पतारशी की गई । मुखबीर सुचना व पतारशी पर पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 42 जी 4056 के मालिक शोकत अली पिता बुनियाद अली निवासी पचोर राजगढ से पुछताछ करते उसके द्वारा करीबन दो माह पहले उक्त वाहन को राजुखॉ पिता अब्बास खॉन निवासी पिपलोन जिला आगर मालवा को विक्रय कर वाहन विक्रय अनुबंध लेख कराया जिसके आधार पर राजुखान को अभिरक्षा मे लेकर पुछताछ की गई । जिसके आधार पर आरोपीयों आजाद शाह पिता अजीज शाह नि. पिपलोन खुर्द जिला आगर, मोहम्मद हुसैन पिता रमीज खान मुल्तानी निवासी पिपलोन, राजुखान पिता अब्बास खान निवासी पिपलोन खुर्द, चेनसिह पिता गोकुलसिह चौहान निवासी घोसला जिला उज्जैन को गिरफ्तार कर पुछताछ की गई। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने घटना दिनांक को आगर मालवा से आलोट ताल नामली के रास्ते सेजावता बायपास रतलाम आना ओर वाहन मे बेल भरे होने से पुलिस को देखकर तेज गति से वाहन चलाकर पुलिस फोर्स को जान से मारने की नियत से टकक्कर मारकर भागना बताया ।
प्रकरण के अनुसंधान मे चार आरोपीयो की गिरफ्तारी की जाकर उनके कब्जे से घटना मे उपयोग की गई तीन पीकअप वाहन क्र. एमपी 13जीबी 1014, एमपी 42जी4056, एमपी 13जीबी 0472 बरामद की गई है। आरोपीयो से उनके साथ घटना मे शामील अन्य साथीदारान के बारे मे पुछताछ की जा रही है प्रकरण के अनुसंधान मे आरोपी राजुखान पिता अब्बास खान निवासी पिपलोन खुर्द को गिर0 कर उसके कब्जे से एक पीकअप वाहन क्र. एमपी 42जी4056 की जप्ती तथा आरोपी आजाद शाह पिता अजीज शाह जाति फकीर नि. पिपलोन खुर्द को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक पीकअप वाहन क्र. एमपी 13जीबी 1014 की जप्ती तथा आरोपी मोहम्मद हुसैन पिता रमीज खान मुल्तानी निवासी पिपलोन को ‍ गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक पीकप वाहन क्रमांक एमपी 13जीबी 0472 को जप्ती किया गया एंव वाहन के क्लीनर चेनसिह पिता गोकुलसिह चौहान निवासी घोसला उज्जैन को गिरफतार किया गया । पुलिस के अनुसार इस मामले में 7 और आरोपियों की गिरफ्तारी होना शेष है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *