रतलाम: स्थानांतरण के बाद कार्यालय पहुंचकर एसपी अभिषेक तिवारी स्टाफ से मिलने उनके कक्ष में पहुंचे और सहयोग के लिए दिया धन्यवाद

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|

रतलाम,27मार्च(खबरबाबा.काम)। रतलाम एसपी अभिषेक तिवारी सागर स्थानांतरण आदेश जारी होने के बाद सोमवार दोपहर को रतलाम एसपी कार्यालय पहुंचे और अलग-अलग शाखा में जाकर स्टाफ से मुलाकात की। इस दौरान एसपी कार्यालय के स्टाफ ने भी उनका स्वागत कर विदाई दी।

सहज और सरल व्यवहार के लिए पहचाने जाने वाले एसपी अभिषेक तिवारी सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर सभी अधीनस्थ कर्मचारियों से उनके केबिन में जाकर मुलाकात की और कर्मचारियों को बेहतर सहयोग के लिए धन्यवाद भी दिया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचते ही एसपी अभिषेक तिवारी को विदाई देने के लिए पुलिस कर्मचारियों के साथ आमलोग भी एसपी ऑफिस पहुंचे और फूल मालाओं से सम्मानित किया।

गौरतलब है कि मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई में पहुंचने वाले सभी आवेदकों की समस्या को एसपी अभिषेक तिवारी देर शाम तक स्वयं बैठ कर सुनते थे और सभी थाना प्रभारियों और अधिकारियों की भी जनसुनवाई में उपस्थिति सुनिश्चित करते थे। कानून व्यवस्था को लेकर भी एसपी अभिषेक तिवारी का कार्यक्रम सफल रहा। यही वजह है कि स्थानांतरण के बाद आम लोग भी बड़ी संख्या में रतलाम एसपी से मिलने उनके कार्यालय पहुंचे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *