23 देशो के साथ रतलाम में भी 02 अप्रैल को आयोजित होंगी “अहिंसा रन” (मैराथन)…अहिंसा, शान्ति, प्रेम एवं एकता के संदेश को प्रसारित करेंगी 

indresh98kumar@gmail.com
3 Min Read
|

रतलाम,30मार्च(खबरबाबा.काम)। जीतो चेप्टर एवं जीतो लेडीज विंग रतलाम इकाई के संयुक्त तत्वावधानमें अहिंसा रन की 02 अप्रैल को “अहिंसा रन” (मैराथन) का आयोजन रतलाम मेंभी किया जा रहा है| यह “अहिंसा रन” 23 देशो के साथ भारत में 68 अलग अलगजगह पर आयोजित होंगी| इस रन में एक लाख से भी ज्यादा प्रतियोगी हिस्सा लेने जा रहेहै|

जीतो चेयरपर्सन रितिका संघवी व सचिव श्वेता पाटनी ने बताया कि “अहिंसा रन ” – यह एक मैराथन है। समस्तविश्व में अहिंसा, शान्ति,प्रेम एवं एकता के संदेश को प्रसारित करने हेतु अहिंसा रन का येआयोजन किया जा रहा हैं। यदि कोई व्यक्ति दौड़ नहीं सकता है तो वह इस मैराथन मेंपैदल भी चल सकता है तथा शामिल हो सकता है ।नेशनल जीतो लेडीज़ विंग सभी 68 चेप्टर (शहर)के साथ एक अहिंसा रन देश में आयोजित कर रहा है। जिसमे रतलाम जीतो लेडीज़ विंग भी हिस्सा ले रहा है।
जिसमे सभी लोग एक साथ, एकदिन, एक ही समय परसभी जगहो से दौड़ना शुरू करेंगे। यह रन भले ही जैन समाज की(JITO) महिलाएंआयोजित कर रही हे जो संपूर्ण मानवता और विश्व शांति के लिए है। जिसमे बड़ी संख्यामें महिलाएं, पुरुष एवं बच्चे एक साथ हिस्सा लेंगे जिसमे पहली बार हजारों कीसंख्या में सभी लोग जाति, वर्ग व धर्म के बंधनो को तोड़कर एक साथदोडेंगे।

अहिंसा रन ग्रीनिज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज़ कराने के लिए भीरजिस्ट्रेशन कराया गया है। जिसका ऑनलाइन रजिस्ट्रेशनwww.ahimsarun.com पर हो चूका है। मैराथन दौड़ 3 वर्गों (3 किमी, 5 किमी व 10किमी ) मे होगी। अहिंसा रन 2 अप्रैल 2023 रविवार सुबह 6 बजे नेहरू स्टेडियम सेशुरू होगी तथा विभिन्न मार्गों से गुजर कर नेहरू स्टेडियम पर ही समाप्त होगी| रैली में भाग लेने वालो को महिला वर्गएवं पुरुष वर्ग में प्रथम, द्वितीय, तृतीय को तो कैशपुरस्कार दिए जाएंगे एवं इसके साथ 102 पतियोगियो को भी आकर्षक पुरस्कार वितरितकिये जायेंगे|

रतलाम में आयोजित होने वाली “अहिंसा रन” (मैराथन) में अभीतक 841 रजिस्ट्रेशन हो चुके है | 03 किमी के लिए 631, 05 किमी के लिए 165 एवं 10किमी के लिए 45 रजिस्ट्रेशन प्राप्त हुए है| “अहिंसा रन” (मैराथन) मेंपुरुषो, बच्चो के साथ साथ महिलाओ (लगभग 450) ने भी आगे बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया है|कार्यक्रम के अतिथि के रूप में शहर विधायक चैतन्य काश्यप, नगर निगम महापौरप्रह्लाद पटेल एवं नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा होंगे|

जीतो के अध्यक्ष जयंत जैन, सचिव राजकमल जैन , केअलावा जीतो लेडीज विंग उपाध्यक्ष सुरभि लुनिया, सहसचिव सोनालीजैन, स्पोर्ट्स कंवेनेर स्नेहा चोपड़ा, को-कंवेनेर आस्था बोथरा, ने शहरकी जनता से अपील की है की “अहिंसा रन” (मैराथन) मेंअपनी उपस्तिथि दर्ज कराये एवं प्रतियोगी का उत्साहवर्धन करे| यह जानकारी मीडियाप्रभारी योगिशा बरमेचा एवं सारिका नाहर ने दी|

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *