रतलाम: राष्ट्रीय बाडी बिल्डिंग काम्पिटिशन में अश्लीलता का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने किया हनुमान चालीसा का पाठ,भाजपा नेता हिम्मत कोठारी के शामिल होने से शहर से लेकर प्रदेश तक में हलचल

indresh98kumar@gmail.com
4 Min Read
|

रतलाम,06 मार्च (खबरबाबा.काम)। रविवार को बरबढ स्थित विधायक सभाग्रह में सम्पन्न हुई राष्ट्रीय बाडी बिल्डिंग काम्पिटिशन को लेकर शहर की राजनीति गरमाई हुई है। प्रतियोगिता में अश्लील और अशोभनीय प्रदर्शन का आरोप लगाते हुए विरोध में कांग्रेस ने आज धानमण्डी स्थित हनुमान मन्दिर पर हनुमान चालीसा का पाठ किया और बाद में आयोजन स्थल विधायक सभागृह को गंगाजल से पवित्र किया। शहर और प्रदेश की राजनीति में उस समय ज्यादा हलचल हो गई जब भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी धान मंडी पहुंचे और हनुमान चालीसा के पाठ में कुछ देर के लिए शामिल हुए।

विदित है कि रविवार को बरबड स्थित विधायक सभागृह में राष्ट्रीय बाडी बिल्डिंग काम्पिटिशन का आयोजन किया गया था,जिसमें देश भर के महिला एवं पुरुष प्रतिभागियों ने बाडी बिल्डिंग का प्रदर्शन किया था। आयोजन के दौरान मंच पर हनुमान जी की बडी सी प्रतिमा भी रखी गई थी। सोशल मीडीया पर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने महिलाओं द्वारा बाडी बिल्डिंग का प्रदर्शन किए जाने के विडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन की घोषणा की थी। कांग्रेस के नेताओं ने आज दोपहर धानमण्डी स्थित हनुमान मन्दिर पर हनुमान चालीसा का पाठ किया। कांग्रेस के इस प्रदर्शन में शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र कटारिया,युवा नेता मयंक जाट,श्रीमती प्रेमलता दवे समेत बडी संख्या में नेता और कार्यकर्ता शामिल थे। हनुमान चालीसा के पाठ के साथ कांग्रेस नेता जय श्री राम के नारे भी लगा रहे थे। इसी दौरान पूर्व गृहमंत्री वरिष्ठ भाजपा नेता हिम्मत कोठारी भी मन्दिर पंहुचे और कांग्रेस नेताओं के आग्रह पर हनुमान चालीसा पाठ में शामिल हुए। श्री कोठारी के वहां पहुंचते ही कांग्रेस नेताओं के साथ बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करते उनके फोटो वायरल हो गए। इसके बाद शहर से लेकर प्रदेश तक की राजनीति में हलचल हो गई।

हनुमान चालीसा के पाठ के बाद वहां मौजूद मीडीयाकर्मियों के पूछने पर श्री कोठारी ने कहा कि बाडी बिल्डिंग आयोजन में कहीं ना कहीं चूक हुई है। हालाँकि यह भाजपा का आयोजन नहीं था। भाजपा और प्रदेश के मुख्यमंत्री स्वयं भी नारी की गरिमा को बनाए रखने की नीति पर ही चलते है।

श्री कोठारी के हनुमान चालीसा पाठ में शामिल होने के बाद उन्होंने स्पष्ट किया कि वे प्रतिदिन हनुमान जी के दर्शन के लिए उसी मन्दिर में जाते है। आज जब वहां पहुंचे तो वहां हनुमान चालीसा का पाठ चल रहा था।वहां मौजूद नेताओं ने उन्हे हनुमान चालीसा के पाठ में शामिल होने का आग्रह किया। चूकि वहां ना तो कांग्रेस का कोई झण्डा लगा हुआ था और ना ही कोई बैनर था। हनुमान भक्त होने के नाते वे हनुमान चालीसा के पाठ में जरुर शामिल हुए थे,लेकिन कांग्रेस के किसी विरोध प्रदर्शन से उनका कोई लेना देना नहीं है। ना ही वे कभी कांग्रेस के किसी प्रदर्शन या आन्दोलन का समर्थन करते है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *