रतलाम: शहर में चल रहा बुक बैंक, नि:शुल्क उपलब्ध करा रहा पाठ्य पुस्तकें, 1 अप्रैल तक रहेगा चालू

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|||

रतलाम,31 मार्च (खबरबाबा.काम)। शहर के पालको को बुक्स के बढ़ते हुए खर्च से बचाने के लिए एवं पर्यावरण की रक्षा करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी टीआईटी रोड एचडीएफसी बैंक के पीछे निशुल्क बुक बैंक 18 मार्च से चल रहा है।

बुक बैंक संचालक अनुराग लोखंड ने बताया कि अंतिम दिनांक 1 अप्रैल 2023 रहेगी। सभी पालको से निवेदन है अपनी अनुपयोगी किताबें बुक बैंक में जमा कर आने वाले शिक्षण सत्र की किताबें उपलब्धता के अनुसार आप निशुल्क प्राप्त कर सकते हैं। इस बुक बैंक में सभी स्कूल की सभी कक्षा की किताबें जमा की जा सकती हैं। बुक बैंक के संचालक अनुराग लोखंडे का कहना है की बुक बैंक में किताबे जमा करा कर शिक्षा दान के लाभ के साथ- साथ आने वाले सत्र की किताबे नि:शुल्क ले सकते हैं। बुक बैंक 1 अप्रैल तक चालू रहेगा। संस्था के विवेक अग्रवाल ने सभी पालको से आग्रह किया है कि अपनी किताबे जमा करा देवे ताकि ये किताबे जरूरतमंद के काम आ सके। बुक बैंक में अभिषेक लोढ़ा, कमलेश मोदी, समरथ पाटीदार, रितेश बघेल तथा अन्य स्वयं सेवक अपनी सेवा दे रहे है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *