टूटे सारे रिकॉर्ड: भांजे की शादी में किया 8 करोड़ 15 लाख का मायरा, 2.21 करोड़ नकद, एक किलो सोना, 100 बीघा जमीन,गांव के हर परिवार को दिया डेढ़ तोला चांदी का सिक्का, 2 किलोमीटर लंबा मायरे का काफिला निकाला

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
||

26मार्च(खबरबाबा.काम)। अपने मायरे के लिए देशभर में चर्चित राजस्थान के नागौर में रविवार को मायरे को लेकर सारे रिकॉर्ड टूट गए। छह भाइयों ने अपने भांजे की शादी में 8 करोड़ से अधिक का मायरा भरा। मायरा लेकर भाई 2 किलोमीटर लंबे काफिले के साथ पहुंचे।

राजस्थान के नागौर के ढींगसरा गांव के एक किसान परिवार के छह भाइयों ने रायधनु गांव में अपने भांजे की शादी में 8 करोड़ 15 लाख का ऐतिहासिक मायरा भरा है। ढींगसरा निवासी एवं पूर्व प्रधान कंवराई मेहरिया के दोहिता सुभाष गोदारा की शादी खींवसर के झालों की ढाणी निवासी संजु पालीयाल के साथ होनी है।

रविवार को नागौर की पूर्व प्रधान कंवराई मेहरिया के पुत्र भागीरथ , अर्जुनराम , हरिराम , उम्मेदराम , मेहराम व प्रहलाद ने अपनी बहन भंवरी देवी के यह मायरा भरा। सभी भाई कृषि कार्य के साथ ठेकेदारी का काम करते हैं।जब ढींगसरा के भाई, बहन के मायरा भरने के लिए रवाना हुए तो वाहनों का करीब 2 किलोमीटर लम्बा काफिला बना रहा। इस दौरान आगे बैलगाड़ी चल रही थी, पीछे ट्रेक्टर ट्रॉलियों में सजे धजे परिधानों में ग्रामीण चल रहे थे।

आठ करोड़ पन्द्रह लाख का मायरे की खास बात

– मायरे में 2.21 करोड़ रुपए नकद

– 100 बीघा खेत

– एक किलो 125 ग्राम सोना

– 14 किलो चांदी

– एक बीघा का आवासीय प्लाट

– एक ट्रेक्टर मय ट्रॉली अनाज से भरी

– गांव के प्रत्येक परिवार को डेढ़ तोला चांदी का सिक्का

– गांव के प्रत्येक परिवार को पांच सौ रुपए की ड्रेस

गौरतलब है कि पिछले दिनों बुरड़ी गांव के एक किसान परिवार के तीन भाइयों ने अपनी भांजी की शादी में 3 करोड़ 21 लाख रुपए का मायरा भरा था, लेकिन रविवार को ढींगसरा में 8 करोड़ 15 लाख के भरे गए इस मायरे ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *