सरवन क्षेत्र के ग्राम पाटडी में बड़े जंगली जानवर द्वारा बकरियों का शिकार,वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम-सैलाना,19मार्च(खबरबाबा.काम) । जिले के सैलाना सबडिवीजन के सरवन थाना अंतर्गत ग्राम पाटड़ी में शनिवार सुबह चार बकरियां व एक बकरे का बड़े जंगली जानवर द्वारा शिकार किए जाने के बाद से ग्रामीण दहशत में हैं। वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर जांच के बाद क्षेत्र में भी सर्चिंग कर रही है।

ग्राम पाटड़ी में देवीलाल पुत्र फणीया खेतों से लगी एक झोपडी में बकरियों को रखते थे। उनका घर झोपड़ी से थोड़ी दूर है। शनिवार सुबह करीब चार बजे देवीलाल व उनकी पत्नी गंगा ने बकरियों का शोर सुना तो घर से झोपडी तक गए। उनके अनुसार उन्होंने वहां से एक बड़े वन्य प्राणी को उन्होंने भागते देखा। देवीलाल ने बाघ होने की आशंका जताई।

सूचना पर रतलाम से वन विभाग सहायक उप निरीक्षक शंकरलाल परमार, राजेंद्र सिंह गेहलोत, शंकरलाल डिंडोर, हरीश मिस्त्री, आशीष शर्मा पिंजरा व अन्य साधन लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। मृत मवेशियों का पोस्टमार्टम भी कराया गया।

सहायक वन उपनिरीक्षक शंकर लाल परमार ने कहा कि शिकार वन्य प्राणी ने किया, लेकिन उसके बाघ होने के कोई प्रमाण नहीं मिले हैं। पशु चिकित्सा अधिकारी डा. विद्या चारेल ने कहा कि बकरियों व बकरे- के शरीर पर लगे केनाइन टीथ यही संकेत देते हैं कि बड़ा वन्य प्राणी है। फिलहाल किस जंगली जानवर ने शिकार किया है इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *