रतलाम में राज्यपाल श्री गहलोत के मुख्य अतिथि में आयुष्मान अस्पताल का शुभारंभ 

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|||

रतलाम 18 मार्च (खबरबाबा.काम)। कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने रतलाम में आज महू रोड कृषि उपज मंडी के पास स्थित आयुष्मान अस्पताल का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर रतलाम विधायक चेतन्य काश्यप, जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे, ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना, पद्मश्री डॉ. लीला जोशी, कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, राजेंद्र सिंह लुनेरा, भाजयुमो जिला अध्यक्ष विप्लव जैन, महापौर प्रहलाद पटेल, पूर्व विधायक जितेंद्र गहलोत, महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के चेयरमैन भरत बैरागी, पाटीदार समाज के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण पाटीदार,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पाटीदार, सीएसपी हेमंत चौहान, सांसद प्रतिनिधि राजेंद्र पाटीदार, शांतिलाल पाटीदार तथा पाटीदार समाज के बड़ी संख्या में गणमान्यजन आदि उपस्थित थे।

इस अवसर पर अपने उद्बोधन में राज्यपाल श्री गहलोत ने चिकित्सालय संचालनकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए सदैव मानवता की सेवा में कार्य करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि चिकित्सालय मानव सेवा का बेहतरीन उदाहरण होते हैं जहां से बीमार व्यक्ति स्वस्थ होकर खुशी लेकर लौटता है।

विधायक चेतन्य काश्यप ने अपने उद्बोधन में कहा कि रतलाम शहर सकारात्मक रूप से बदल रहा है।शिक्षा, चिकित्सा तथा अन्य सेवाओं की उपलब्धता में रतलाम अब अग्रणी भूमिका का निर्वाह कर रहा है। शहर में बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध है। विभिन्न क्षेत्रों में समग्र विकास और विकसित रतलाम की निश्चित रूप से पूरे देश में अपनी एक विशेष पहचान स्थापित होगी।

विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे ने भी अपने उद्बोधन में शुभकामनाएं देते हुए मानवता की सेवा के लिए सदैव समर्पित रहने की बात कही। विधायक दिलीप मकवाना, महापौर प्रहलाद पटेल, पद्मश्री डॉ. लीला जोशी, पूर्व विधायक जितेन्द्र गहलोत ने भी अपने उद्बोधन में शुभकामनाएं दी।

अतिथियों का स्वागत हॉस्पिटल संस्थापक शांतिलाल पाटीदार,हॉस्पिटल संचालक वेदप्रकाश शांतिलाल पाटीदार,राजेंद्र शांतिलाल पाटीदार, भाजपा जिलामंत्री,हरिकिशन दुबे, राधेश्याम चौधरी,डॉक्टर विशाल पाटीदार ,दिनेश पाटीदार ,अनिल पाटीदार,राजेंद्र पाटीदार, अमृतलाल पटेल,ईश्वरलाल धराड़,ऋषि दुबे,अभिषेक जाट,पंकज जाट ने किया। संचालन हरिराम शाह ने किया।आभार प्रशांत पाटीदार ने माना।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *