रतलाम: भाजपा को जन-जन में करे विस्तारित – विधायक चेतन्य काश्यप,बूथ विस्तारक अभियान-2 की बैठक संपन्न

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|


रतलाम, 18 मार्च(खबरबाबा.काम)।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे बूथ विस्तारक अभियान-2 को लेकर रतलाम के मुखर्जी मण्डल में शक्ति केन्द्र क्र. 9 की बैठक नारायणी पैलेस में विधायक चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में आयोजित हुई। इसे संबोधित करते हुए विधायक श्री काश्यप ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की सक्रियता बहुत महत्वपूर्ण है। बूथ विस्तारक अभियान-2 के तहत सभी कार्यकर्ता जन-जन तक जाए और भाजपा का विस्तार करे। आमजन को भाजपा द्वारा किए गए जनकल्याणकारी कार्यो से अवगत कराए, जिससे वे पार्टी के प्रति समर्पित हो।

विधायक श्री काश्यप ने बैठक में कार्यकर्ताओं से विधानसभा एंव लोकसभा चुनाव में पार्टी द्वारा दिए गए 51 प्रतिशत मत प्राप्त करने के लक्ष्य को पूरा करने का आह्वान किया। उन्होंने रतलाम शहर में भाजपा शासनकाल के दौरान हुए चौतरफा विकास कार्यों पर प्रकाश डालते हुए उन्हें आमजन तक पहूँचाने पर बल दिया।

श्री काश्यप ने कार्यकर्ताओं से शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही को दिलाने का आह्वान किया। बैठक में महापौर प्रहलाद पटेल, विधानसभा प्रभारी मनोहर पोरवाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य निमिष व्यास, आईटी प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक सोमेश पालीवाल, क्षेत्रीय पार्षद निशा पवन सोमानी मंचासीन रही। श्री काश्यप ने बूथ अध्यक्ष का संगठन एप के माध्यम से सत्यापन भी किया। इस दौरान शक्ति केन्द्र के प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, महामंत्री, बीएलए सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *