राॅयल हाॅस्पिटल द्वारा 100 निःशुल्क चिकित्सा शिविर के महाअभियान का नलकुई शिविर सम्पन्न, 263 मरीजों की हुई जाँच

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|

रतलाम,26मार्च(खबरबाबा.काम)। राॅयल हाॅस्पिटल एंड रिसर्च सेन्टर, सालाखेड़ी द्वारा ग्राम नलकुई जिला रतलाम में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में नलकुई एवं आसपास के क्षेत्र के 263 रहवासियों ने उपस्थित होकर चिकित्सा सुविधा का लाभ लिया।

ग्राम नलकुई की सरपंच श्रीमती संगीता कुंवर पति गंगूसिंह सोनगरा एवं उपसरपंच महेश पाटीदार के मुख्य आतिथ्य में यह शिविर संपन्न हुआ।

राॅयल हाॅस्पिटल के डाॅ. शमशूलहक, डॉ. वेद जैन एवं महिला चिकित्सक डाॅ. रुकय्या बुरहानी ने परामर्श प्रदान किया।

इस शिविर में भिन्न-भिन्न उम्र के मरीजों ने अपनी विभिन्न बीमारियों का ईलाज प्रशिक्षित् चिकित्सकों द्वारा करवाया।

शिविर में डॉक्टरों की टीम की ओर से आमजन के लिए विभिन्न बीमारियों का निशुल्क कंसल्टेशन एवं दवाएं वितरण की गईं। इस दौरान शिविर में आने वाले लाभार्थियों का निशुल्क ब्लड प्रेशर, शुगर एवं एस.पी.ओ.2 की सुविधा भी मुहैया करवाई गई।

जागरुकता के लिए मास्क एवं सेनेटाइजर का भी वितरण किया गया। मरीजों को साफ-सफाई से रहने की सलाह दी गई।

आयोजित शिविर में राॅयल हाॅस्पिटल के प्रशासक दिनेश राजपुरोहित, डॉ. सी. पी. जोशी, सिस्टर रीतू सिसोदिया, सोनम शर्मा, ड्रेसर जगदीश परमार, कृष्णा शर्मा,संजीत परिहार,दीपेंद्र शर्मा, योगेश शर्मा आदि मरीजों के सहयोग के लिए उपस्थित रहें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *