रतलाम: नवागत एसएसपी सिद्धार्थ बहुगुणा का पहला दिन: सुबह पहले जनसुनवाई की ,फिर ली अधिकारियों की बैठक, दिए यह निर्देश

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

NEWS BY- SOURABH KOTHARI

रतलाम,28मार्च(खबरबाबा.काम)। जिले के नवागत एसएसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने जिले में अपने पहले दिन जनसुनवाई से शुरुआत की। बाद में उन्होंने अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों, थाना प्रभारी की बैठक लेकर अपराधों की समीक्षा कर अपनी प्राथमिकताओं के बारे में भी बताया।

एसएसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने सोमवार रात रतलाम आकर पदभार ग्रहण किया था। मंगलवार सुबह एसएसपी श्री बहुगुणा पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और अपनी पहली जनसुनवाई की। उन्होंने आमजन से आवेदन लिए और उनकी समस्या सुनकर सबंधित अधिकारी को निराकरण के लिए निर्देशित किया। इस दौरान एसएसपी श्री बहुगुणा ने आम जनता की समस्या के निराकरण को अपनी प्राथमिकता बताया।

क्राइम बैठक लेकर की समीक्षा, बताई प्राथमिकता

पुलिस सूत्रों के अनुसार जनसुनवाई के बाद एसएसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने अधीनस्थ अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की बैठक लेकर अपराधों की समीक्षा की। उन्होंने अनसुलझे अपराधों के निकाल को लेकर आवश्यक निर्देश भी दिए। सूत्रों के अनुसार बैठक में एसएसपी श्री बहुगुणा ने अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि थानों पर आम जनता की समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। महिला संबंधी अपराधों में गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ तत्काल कार्रवाई की जाए। एसएसपीसी श्री बहुगुणा ने सूदखोरी के मामलों में भी तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी थाना प्रभारी को जुए ,सट्टे और अवैध शराब के विक्रय पर प्राथमिकता से कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *