रतलाम: 13 मार्च को भोपाल में कांग्रेस का बड़ा आंदोलन, प्रदेश प्रवक्ता ने रतलाम में पत्रकार वार्ता कर दी जानकारी

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम,10मार्च(खबरबाबा.काम)।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में महंगाई, बेरोजगारी, महिलाओं के प्रति अपराधों के मुद्दे को लेकर 13 मार्च को भोपाल में आंदोलन कर राजभवन का घेराव किया जाएगा।

आंदोलन को लेकर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता पंकज शर्मा ने शुक्रवार दोपहर को रतलाम प्रेस क्लब भवन पर पत्रकार वार्ता में जानकारी दी।उन्होंने बताया कि कांग्रेस द्वारा जनता की समस्याओं को देखते हुए देशव्यापी आंदोलन किया जा रहा है। आंदोलन में रतलाम से भी बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अलावा आम जनता को भी भोपाल ले जाने के लिए रूपरेखा तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि शहर और जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा भोपाल में होने वाले आंदोलन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कांग्रेस द्वारा जनता के मुद्दों पर लगातार आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने गुटबाजी के सवाल पर कहा कि कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है।आने वाले विधानसभा चुनाव में कमलनाथ की डेढ़ साल की सरकार की बिजली बिल, किसानों की कर्जमाफी और अन्य जन हितैषी नीतियों के बल पर एक बार फिर से कांग्रेस वापसी करेगी। कांग्रेस में खुला लोकतंत्र है, इसलिए कार्यकर्ता भी खुलकर अपनी शिकायत कर सकते हैं।

शहर में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता के मामले में महापौर के खिलाफ चल रहे आंदोलन पर उन्होंने कहा कि जब तक महापौर और भाजपा भगवान श्री हनुमानजी के अपमान पर माफी नहीं मांगती तब तक कांग्रेस का आंदोलन चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा।

पत्रकार वार्ता के दौरान शहर अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, पूर्व महापौर पारस सकलेचा, नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा, प्रदेश महिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष यास्मिन शेरानी, जोएब आरीफ आदि मौजूद थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *