रतलाम: ईसरथुनी हादसा- मृतक के परिजनों को शासन की ओर से 4-4 लाख रुपए और ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना द्वारा विधायक निधि से 10-10 हजार की आर्थिक सहायता स्वीकृत

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|

रतलाम,8मार्च(खबरबाबा.काम)। डेलनपुर गांव में तालाब में डूबने से 4 लोगों की मौत पर विधायक दिलीप मकवाना ने शोक संवेदना व्यक्त की। घटना की सूचना मिलते ही वह तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए। इस बीच शवो को मेडिकल कॉलेज ले जाने की जानकारी मिलने पर वह भी मेडिकल कॉलेज पहुंचे। घटना को लेकर उनके द्वारा शासन की ओर से 4-4 लाख रुपए और विधायक निधि से 10-10 हजार की आर्थिक सहायता स्वीकृत की।

विधायक श्री मकवाना ने मेडिकल कॉलेज में कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी और पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी से भी घटना के संबंध में चर्चा की और मृतक परिजनों को हर संभव मदद दिलाने की बात कही। उनके द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री तिवारी से घटना की विस्तृत जांच की बात कही गई। श्री मकवाना द्वारा मृतक के परिजनों से चर्चा कर उन्हें भी सांत्वना दी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *