रतलाम: श्री पंचांन ओसवाल बड़े साथ की गोंठ आज आंबेडकर ग्राउंड पर होगी, तैयारियां जारी,प्रवीण्य सूची में आने वाले छात्रों को सम्मानित किया जाएगा

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
||

रतलाम,22मार्च(खबरबाबा.काम)। श्री पंचान ओसवाल बड़े साथ द्वारा प्रतिवर्षानुसार की तरह इस वर्ष भी गुड़ी पड़वा नववर्ष पर आज 22 मार्च 2023 को आंबेडकर मांगलिक भवन नेहरू स्टेडियम पर परिवारिक गोठ का आयोजन होना है।

इस अवसर पर जानकारी देते हुए ललित कोठारी व प्रीतेश गादिया ने बताया की हर बार की तरह इस बार भी गोंठ के सफल आयोजन की तैयारी चल रही है। इसे सुचारू बनाने हेतु पूरी टीम जुटी हुई है ।पंचान ओसवाल बड़े साथ के पंच महोदय, मुखिया , कार्यकारिणी एवं गोंठ संचालन समिति के सदस्य जिसमे राजेंद्र खाबिया, कांतिलाल छाजेड़, श्रेणिक जैन पोहा वाला, राजेश सियार, श्रेणिक जैन, राजेश जैन, सुभाष खिमेसरा, बबलू लुनावत, प्रदीप छिपानी ,सुनील चपरोट ,नरेंद्र गादिया, नरेंद्र जी घी वाला, जितेंद्र चोपड़ा आदि ने समाजजन को समारोह में आने हेतु ज्यादा से ज्यादा संख्या में आमंत्रित किया है।

जानकारी देते हुए प्रीतेश गादिया ने बताया की कार्यक्रम में प्रवीण्य सूची में आने वाले छात्रों को सम्मानित किया जाएगा इसके साथ ही बच्चो के मनोरंजन हेतु भी व्यवस्थाएं रहेगी व गोठ दोपहर में मंगलाचरण से शुरुआत होगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *