रतलाम रेंज के नवागत डीआईजी मनोज कुमार सिंह ने किया पदभार ग्रहण, जानिए नए डीआईजी के बारे में

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
||||
एसएसपी सिद्धार्थ बहुगुणा नवागत डीआईजी मनोज कुमार सिंह का स्वागत करते हुए। फोटो- राकेश पोरवाल

रतलाम,28मार्च(खबरबाबा.काम)। रतलाम रेंज के नवागत डीआईजी मनोज कुमार सिंह ने मंगलवार शाम को रतलाम पहुंचकर पदभार ग्रहण किया।

रतलाम पहुंचे डीआईजी मनोज कुमार सिंह का एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा, एएसपी सुनील पाटीदार एवं अन्य अधिकारियों ने स्वागत किया।

IPS मनोज कुमार सिंह ने फरवरी, 1994 में पुलिस उप अधीक्षक के रूप में अपने कॅरियर की शुरुआत की थी।
अपने 26 वर्ष के शानदार कॅरियर उन्हें कई मौको पर विभिन्न संगठनों से अपनी सराहनीय सेवाओं के लिए अनगिनत प्रशंसा, पुरस्कार मिले। उन्होंने सीएसपी, एसडीओपी के रूप में छह जिलों में काम किया, जिसमें सतना, दंतेवाड़ा, छतरपुर, भिंड, छिंदवाड़ा और जबलपुर है। वहीं भिंड में रहते हुए उन्होंने कई एंटी-डकैती ऑपरेशन में कई कुख्यात डकैतों के एनकाउंटर किए।

वर्ष 2003 में मनोज कुमार सिंह को पुलिस मेडल फॉर गैलेंट्री अवार्ड से सम्मानित किया गया। अतिरिक्ति पुलिस अधीक्षक के रुप में उन्होंने भिंड, गुना और सागर में कई उपलब्धियां अर्जित की। वहीं नीमच,मंदसौर, भिंड एवं उज्जैन में एसपी रहते हुए चोरी, डकैती व नशीले पदार्थों के अपराधों को नियंत्रित किया।

किसान आंदोलन में लॉ एंड ऑर्डर संभालने में मनोज कुमार सिंह ने जहां पूरे प्रदेश में पहचान बनाई। वहीं एसपी, एटीएस के रूप में भी उनका कार्यकाल सफल रहा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *