राॅयल हाॅस्पिटल द्वारा 100 निःशुल्क चिकित्सा शिविर के महाअभियान का रूपाखेड़ा (आलनिया) शिविर सम्पन्न, 163 मरीजों की हुई जाँच

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम,19मार्च(खबरबाबा.काम)। राॅयल हाॅस्पिटल एंड रिसर्च सेन्टर, सालाखेड़ी द्वारा ग्राम रूपाखेड़ा (आलनिया) जिला रतलाम में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में रूपाखेड़ा (आलनिया) एवं आसपास के क्षेत्र के 163 रहवासियों ने उपस्थित होकर चिकित्सा सुविधा का लाभ लिया।

तीन घन्टे के शिविर में रूपाखेड़ा (आलनिया) एवं आसपास के ग्राम के रहवासियों का 3 डाॅक्टर्स की टीम ने परीक्षण करके, उन्हें चिकित्सीय परामर्श दिया। इस शिविर में भिन्न-भिन्न उम्र के मरीजों ने अपनी विभिन्न बीमारियों का ईलाज प्रशिक्षित् चिकित्सकों द्वारा करवाया।

अत्यधिक बीमार व चलने में असमर्थ कई मरीजों का परीक्षण और परामर्श राॅयल हाॅस्पिटल के चिकित्सकों द्वारा उनके घर जाकर किया गया तथा उन्हें वहाॅ पर निःशुल्क दवाईयां भी दी।

चिकित्सा शिविर में राॅयल हाॅस्पिटल के डाॅ. शमशूलहक, डाॅ. सी.पी. जोशी एवं महिला चिकित्सक डाॅ. सुमित्रा चौहान ने परामर्श प्रदान किया।

शिविर के कार्यक्रम में ग्राम रूपाखेड़ा (आलनिया) के सचिव हंसराज चौधरी, ग्राम सरपंच अवंता बाई अंबालाल भूरिया एवं भूतपूर्व सरपंच मुन्ना लाल पाटीदार के सहयोग से संपन्न हुआ।

शिविर में डॉक्टरों की टीम की ओर से आमजन के लिए विभिन्न बीमारियों का निशुल्क कंसल्टेशन एवं दवाएं वितरण की गईं। इस दौरान शिविर में आने वाले लाभार्थियों का निशुल्क ब्लड प्रेशर, शुगर की जांच सुविधा भी मुहैया करवाई गई। जागरुकता के लिए मास्क एवं सेनेटाइजर का भी वितरण किया गया। मरीजों को साफ-सफाई से रहने की सलाह दी गई।

आयोजित शिविर में राॅयल हाॅस्पिटल के प्रशासक दिनेश राजपुरोहित, सिस्टर रीतू सिसोदिया,उर्मिला पाटीदार सोनम शर्मा, सरोज यादव,ड्रेसर जगदीश परमार, कृष्णा शर्मा,संजीत परिहार,दीपेंद्र शर्मा, योगेश शर्मा आदि मरीजों के सहयोग के लिए उपस्थित रहें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *