रतलाम: जिला अस्पताल में लैब टेक्नीशियन के साथ मारपीट की वारदात, आरोपी बोले-‘हम यहां के दादा है’

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|

रतलाम,22मार्च(खबरबाबा.काम)। सरकारी अस्पताल में प्राइवेट लैब टेक्नीशियन के साथ अज्ञात युवकों ने मारपीट की वारदात को अंजाम दिया। फरियादी के अनुसार आरोपियों ने शराब के रूपए मांगे और कहा कि हम यहां के दादा हैं। नहीं देने पर मारपीट की।

ग्राम बरखेड़ी निवासी सुरेश पिता राधेश्याम पाटीदार ने मारपीट की रिपोर्ट स्टेशन रोड थाना में दर्ज कराई है। फरियादी के अनुसार वह सरकारी अस्पताल में प्राइवेट लैब टेक्नीशियन का काम करता है। मंगलवार दोपहर को वह सरकारी अस्पताल में पैथोलॉजी लेब के सामने खड़ा था। इस दौरान दो युवक वहां आए और शराब पीने के लिए रुपए मांगे। यूको ने कहा कि हम यहां के दादा है। मना करने पर दोनों युवकों ने मारपीट शुरू कर दी। बीज बचाओ करना है राहुल पाटीदार और एक अन्य के साथ भी आरोपी ने मारपीट की। घटना के बाद फरियादी ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मारपीट का प्रकरण दर्ज किया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *