रतलाम: युवा संपर्क अभियान के माध्यम से नवमतदाताओं को जोडेगा युवा मोर्चा,6 अप्रैल को सभी मंडलों में होगी युवा चौपाल, पार्टी कार्यालय में बैठक कर तैयारियां शुरू

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम 30 मार्च (खबरबाबा.काम)। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा पूरे प्रदेश में युवा संपर्क अभियान के माध्यम से युवाओं एवं मतदाताओं से संपर्क किया जाएगा । अभियान के तहत् विभिन्न गतिविधियां आयोजित होगी 6 अप्रेल को भाजपा के स्थापना दिवस पर सभी मंडलों मे युवा चौपाल रखी जायेगी। अभियान की तैयारीयों को लेकर पैलेस रोड़ स्थित भाजपा कार्यालय मे भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला रतलाम की बैठक संपन्न हुई।

बैठक में युवा संपर्क अभियान के निमित्त विस्तृत चर्चा कर कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गयी। बैठक को युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विप्लव जैन ने संबोधित किया। उन्होने बताया कि प्रदेश भाजपा के मार्गदर्शन में युवा मोर्चा पूरे प्रदेश में संपर्क अभियान चलाएगा। इसकी तैयारियों के लिए 31 मार्च को सभी मंडलों मे युवा मोर्चा की बैठके होगी। अभियान के तहत् बाइक रैली के रूप में युवा संपर्क यात्रा निकाली जायेगी। जून-जुलाई संभागीय युवा सम्मेलन होगे और अगस्त मे प्रदेश स्तर पर युवा संकल्प महाकुंभ प्रस्तावित है।

बैठक मे युवा सम्पर्क अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश पाटीदार, जिला महामन्त्री रविंद्र पाटीदार, राहुल उपमन्यु, जिला उपाध्यक्ष गौरव मुणत, जलज सांखला, सिद्धार्थ कटारिया जिला मंत्री संजय पांचाल ,शुभम चौहान ,संजय जाट ,राहुल पाटीदार, नानालाल पाटीदार, लोकेश अरोड़ा, कोषाध्यक्ष सौरभ पगारिया ,सह कार्यालय मंत्री शिवम ,मनोज मेहता, देवेन्द्र भारद्वाज, मंडल अध्यक्ष जयेश जाजोरिया ,राहुल रांका, आयुष पडियार, राजेश बैरागी ,राहुल पाटीदार, गौरव टांक,पुष्पराज सिंह सोलंकी ,शुभम राठौड़ ,सौरभ हीगड़ ,देवेन्द्र सिंह जादौन, एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे।
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *