जिले के 23 भाजपा मंडलों में बूथ स्तर पर मनी डॉ.अंबेडकर जयंती,रतलाम में मुख्य आयोजन मे जुटे कई भाजपा कार्यकर्ता

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम 14 अप्रैल 2023 / संविधान शिल्पी डॉ. भीमराव अंबेडकर 132 वीं जयंती रतलाम जिले के 23 भाजपा मंडलों में उत्साह से मनाई गई। प्रत्येक मंडल के बूथों मे डॉ.अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। जिले का मुख्य कार्यक्रम छत्रीपुल के समीक्ष डॉ.अंबेडकर सर्कल मे हुआ। यहां बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद नारे लगाए गए। भाजपा द्वारा छाछ का वितरण भी किया गया।
मुख्य कार्यक्रम मे भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, जिला पंचायत अध्यक्ष लालाबाई महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, जिला उपाध्यक्ष बलवंत भाटी, कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी, सह प्रभारी नीलेश बाफना मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा, कृष्ण कुमार सोनी, नीलेश गांधी, मयूर पुरोहित, विनोद यादव आदि ने बाबा साहेब की प्रतिमा का माल्यार्पण किया। अंबेडकर जयंती पर महापौर श्री पटेल ने उपस्थित जनों को स्वच्छता का संकल्प भी दिलाया। इस दौरान भाजपा ने सबको छाछा वितरित की कार्यक्रम मे मंडल महामंत्री राकेश परमार, नंदकिशोर पंवार, कमल सिलावट, मोर्चा व प्रकोष्ठ के अनिता कटारिया, करन वशिष्ठ, ओमप्रकाश बोरिया, आकाश खडके, रवि निंदाने, राजेश रांका, सहित भाजपा पदाधिकारी, एमआईसी सदस्य एवं पार्षदगण मौजूद रहे।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने अंबेडकर जयंती पर संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अंबेडकर का कपासन मे स्मरण किया। उन्होंने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर क्षेत्रवासियों को डॉ.अंबेडकर द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाया। इस मौके पर विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल भाजपा युवा मोर्चा के सदस्यों ने श्री लुनेरा का स्वागत किया।
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *