रतलाम: राॅयल हाॅस्पिटल द्वारा 100 निःशुल्क चिकित्सा शिविर के महाअभियान का ग्राम सालाखेड़ी शिविर सम्पन्न, 253 मरीजों की हुई जाँच

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम,23अप्रैल(खबरबाबा.काम)। राॅयल हाॅस्पिटल एंड रिसर्च सेन्टर, द्वारा ग्राम सालाखेड़ी जिला रतलाम में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में सालाखेड़ी एवं आसपास के क्षेत्र के 253 रहवासियों ने उपस्थित होकर चिकित्सा सुविधा का लाभ लिया।

शिविर का शुभारंभ रॉयल होस्पिटल के चेयरमैन प्रमोद गुगालिया एवं सालाखेड़ी क्षेत्र के दशरथ जोकचंद, हिम्मत जाट,सुभाष जोकचंद की उपस्थिति में हुआ। शिविर के आयोजन के लिए सरपंच लाखन जाट एवं ग्राम सचिव गीता धाकड़ का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।

तीन घन्टे के शिविर में सालाखेड़ी एवं आसपास के ग्राम के रहवासियों का रॉयल होस्पिटल के 3 डाॅक्टर्स की टीम डाॅ. शमशूलहक, डॉ. आशिता ठाकुर एवं डॉ. वेद जैन ने परीक्षण करके, उन्हें चिकित्सीय परामर्श दिया।

शिविर में डॉक्टरों की टीम की ओर से आमजन के लिए विभिन्न बीमारियों का निशुल्क कंसल्टेशन एवं दवाएं वितरण की गईं। इस दौरान शिविर में आने वाले लाभार्थियों का निशुल्क ब्लड प्रेशर, शुगर एवं एस.पी.ओ.2 की सुविधा भी मुहैया करवाई गई। कोरोना महामारी से जागरुकता के लिए मास्क एवं सेनेटाइजर का भी वितरण किया गया। मरीजों को साफ-सफाई से रहने की सलाह दी गई।

आयोजित शिविर में राॅयल हाॅस्पिटल के डॉ. सी. पी. जोशी, प्रशासक दिनेश राजपुरोहित, संजीत परिहार, कपिल केरोल, सिस्टर उर्मिला पाटीदार ,दीपेंद्र शर्मा, कृष्णा शर्मा,योगेश शर्मा, बंसी भाभर आदि मरीजों के सहयोग के लिए उपस्थित रहें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *