
रतलाम,10अप्रैल(खबरबाबा.काम)। सिखों के नवमे गुरु तेग बहादुर जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष में तथा नया शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होने पर श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति द्वारा शास्त्री नगर स्थित श्री गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल में अखंड पाठ सा का आयोजन किया जा रहा है।
इस दौरान लुधियाना से आए प्रसिद्ध कीर्तनी भाई बलदेव सिंह बुलंदपुरी एवं साथियों ने धरती भई हरियावली, जिथे मेरा सतगुरु बैठा आए, एको है भाई एको है साहेब मेरा एको है, गुरू तेगबहादुर सिमरिये घर नौ निध आवे धाये सब थाई होए सहाय.. शबद प्रस्तुत किए। वही ज्ञानी मानसिंह एवं साथी ने भी कीर्तन व शबद प्रस्तुत किए ।
कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह, उपाध्यक्ष हरजीत चावला, सचिव अजीत छाबड़ा, कोषाध्यक्ष देवेंद्र वाधवा, प्रवक्ता सुरेंद्र सिंह भामरा, प्राचार्य अवनीश पांडे ,प्रधानाचार्य सरला माहेश्वरी तथा समायोजन मौजूद थे। अखंड पाठ की समाप्ति 11 अप्रैल मंगलवार दोपहर 1:00 बजे होगी तथा उसके पश्चात गुरु का लंगर संपन्न होगा।


