भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री रोहित चहल रतलाम आए, युवा मोर्चा अध्यक्ष विप्लव जैन के नेतृत्व में हुआ भव्य स्वागत

indresh98kumar@gmail.com
3 Min Read
|||

रतलाम 07 अप्रैल(खबरबाबा.काम) । आज देश का युवा हर परिस्थिति से निपटने में सक्षम है।भाजपा जो भी आदेश युवा मोर्चा को देगी ,उसे वह बखूबी निभायेगा। भाजपा सबका साथ -सबका विकास और सबका विश्वास के मूल मंत्र के साथ काम कर रही है। देश का युवा लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्रजी मोदी के नेतृत्व में पूरे विश्व में अपनी अमित छाप छोड़ रहा है। भाजपा सरकार ने राम मंदिर और धारा 370 जैसे कठिन मसले आसानी से हल कर अमिट छाप छोड़ी है।


उक्त बात भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री रोहित चहल ने रतलाम प्रवास में कही । युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विप्लव जैन के कार्यालय पर उनका जोशीला स्वागत किया गया। इससे पहले वे युवा चौपाल में शामिल हुए।

श्री चहल ने कहा की प्रदेश भर में पार्टी के स्थापना दिवस पर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने युवा चौपाल अभियान प्रारम्भ किया है। उसी कार्यक्रम के तहत वे रतलाम आए है। श्री चहल ने बताया कि युवा चौपाल अभियान के अंतर्गत युवाओं से संवाद कर उन्हे पार्टी की विचारधारा से अवगत करवाकर जोड़ना है।

युवा चौपाल को संबोधित करते हुए जिले के प्रभारी मंत्री ओपीएस भदोरिया ने कहा भारतीय जनता पार्टी की केंद्र एवं प्रदेश सरकार एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता लोकहित के लिए समर्पित होकर कार्य कर रहे है। युवा चौपाल के पश्चात युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री रोहित चहल ने सेवा सप्ताह के निमित्त कार्यकर्ताओं के साथ सेवा बस्ती में स्वच्छता अभियान चलाया एवं सेवा बस्ती में निवासरत कार्यकर्ता अजय गोमे के निवास पर भोजन ग्रहण किया।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा, ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना , संस्कृत बोर्ड के अध्यक्ष भरत बैरागी, जिला पंचायत अध्यक्ष लाला बाई, युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री अमय आप्टे, प्रदेश कोषाध्यक्ष जयंत राव गरुड़, जिला प्रभारी शुभम यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुकूल सोनी, राकेश पाटीदार , जिला अध्यक्ष विप्लव जैन, जिला महामंत्री रविंद्र पाटीदार, जिला उपाध्यक्ष गौरव मूणत, शुभम गुर्जर जलज सांखला सिद्धार्थ कटारिया यादवेंद्र सिंह जिला मंत्री संजय जाट संजय पांचाल शुभम चौहान राहुल पाटीदार नानालाल शाह कार्यालय मंत्री सत्यजीत सिंह राजावत शिवम , सिद्धार्थ, देवेंद्र भारद्वाज, मंडल अध्यक्ष संदीप पोरवाल गौरव टांक, आशीष धाकड़ राहुल राका जयेश जाजोरिया आयुष पडियार, चिराग असरानी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे । उक्त जानकारी युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी किशोर कुमावत ने दी ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *