रतलाम: अवैध कॉलोनियों को लेकर एक बार फिर बड़ी कार्रवाई, 48 कॉलोनाइजरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज, लेकिन सवाल यह भी…

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
||

रतलाम,6अप्रैल(खबरबाबा.काम)। जिले में अवैध कॉलोनी को लेकर जिला प्रशासन के निर्देश पर एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की गई है। जावरा और पिपलोदा में 48 कॉलोनाइजर के खिलाफ पुलिस में प्रकरण दर्ज किया गया है। इधर जहां जावरा में जिला प्रशासन के निर्देश पर लगातार कार्रवाई हो रही है वही रतलाम शहर में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं होना सवाल भी खड़े कर रहा है।

ज्ञातव्य है कि कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी द्वारा जावरा में दौरे के दौरान अवैध कॉलोनी के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद पिछले दिनों 6 अवैध कालोनाइजरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए गए थे। कल फिर जावरा शहर थाने में जावरा सीएमओ की शिकायत पर 14 स्थानों पर काटी गई कॉलोनी के मामले में प्रकरण दर्ज किया गया है। इनमें ईदगाह रोड, नरसिंह कॉलोनी, जैन कॉलोनी नया मालीपुरा, अरब साहब कॉलोनी, सांवरिया एक्सटेंशन, फुलशाह दाता कॉलोनी, महावीर कॉलोनी, कृष्णा कॉलोनी सहित अन्य कॉलोनी शामिल है। जावरा शहर थाने में 41 लोगों के खिलाफ मध्य प्रदेश नगर पालिका अधिनियम 1961 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। वही पिपलोदा थाने में भी नांदलेटा रोड पर कटी कॉलोनी के मामले में 7 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।

शहर में क्यों नहीं हो रही कार्रवाई?

एक और जहां जावरा शहर में अवैध कॉलोनी के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर प्रकरण दर्ज किए जा रहे हैं, वही शहर में अभी तक इस मामले में कोई बड़ी कार्रवाई देखने को नहीं मिली है। शहर में कार्रवाई नहीं होना कई सवाल भी खड़े कर रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *