रतलाम: पत्रकारों से चर्चा में बोले दिग्विजय सिंह – भाजपा की बी टीम के रूप में काम कर रही आप और ओवैसी की पार्टी

indresh98kumar@gmail.com
4 Min Read
|

रतलाम,28अप्रैल(खबरबाबा.काम)। विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर रतलाम पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन वाली केंद्र और प्रदेश सरकार जनहित के कार्य नहीं कर रही है। केवल फिजूलखर्ची कर रही है। देश के हालात आज बद से बदतर है। गरीब, गरीब हो रहा और अमीर, अमीर।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सर्किट हाउस पर पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे।दिग्विजय सिंह ने आम आदमी पार्टी और ओवैसी की पार्टी के मध्य प्रदेश में चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि यह दोनों पार्टियां भाजपा की बी टीम है। प्रदेश में इनका कोई असर नहीं होने वाला है। प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत का दावा करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस 135 से 145 सीट जीत कर सरकार बनाएगी।

मन की बात बोलते है लेकिन सुनते नहीं

दिग्विजयसिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना सादा। उन्होंने कहा कि इस रविवार मोदी जी की मन की बात का 100वां प्रसारण होगा। पूरे देश मे भाजपा भीड़ जुटाने में लाखों खर्च कर रही है। मोदी मन की बात करते है लेकिन जन की नहीं। उन्होंने उदाहरण के तौर पर कहा कि दिल्ली के जंतर मंतर पर देश विदेश में नाम रोशन करके आई एथलेटिक धरना दे रही है। मोदी जी ने सम्मान तो किया लेकिन इनकी शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया। आज तक एफआईआर नहीं हुई। मोदी जी कहते है बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओं, शिवराज कहते है लाडली बहना, यह केवल मौखिक आश्वस्त करने का माध्यम है। वास्तविक रूप से कोई काम नहीं किया। पत्रकारों से चर्चा के अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामेश्वर नीखरा, विधायक कांतिलाल भूरिया, प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया, शहर कांग्रेस प्रवक्ता सुजीत उपाध्याय भी मौजूद थे।

नेताओं को एकजुट रहने को कहा

कांग्रेस कार्यकर्ताओं और मंडलम सेक्टर प्रभारियों की बैठक में दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस नेताओं को नसीहत देते हुए कहा कि हमारा भाजपा के नेताओ से संपर्क हो जाता है लेकिन कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से नहीं। हमे भाजपा के पैटर्न पर चुनाव लड़ना है। हमारे बूथ कमजोर है उस बूथ लेवल मैनेजमेंट को कैसे हम मजबूत करें, उसके लिए आप सबका सहयोग की आवश्यकता है।

सबसे पीछे जाकर बैठे


एक एक कार्यकर्ता की बात व सुझाव सुनने के लिए दिग्विजयसिंह मंच से उतरकर नीचे सबसे पीछे जाकर बैठे। एक एक कार्यकर्ता के सुझाव को उन्होंने डायरी में नोट किया। उन्होंने यह भी कहा कि संगठन के 5 सूत्र महत्वपूर्ण है संपर्क, संवाद, समन्वय, सामंजस्य और सकारात्मक सोच। यह पांच चीजें अगर आपने अपनी कार्यशैली में उतार ली तो संगठन अपने आप दौड़ने लग जाएगा। हमारी मीटिंग ही नहीं हो पाती है बैठक नहीं हो पाती है चर्चा नहीं हो पाती है संपर्क नहीं हो पाता। हमारा भाजपा के नेताओं से संपर्क हो जाता है लेकिन कांग्रेस पार्टी के वर्कर के साथ हमारा संपर्क नहीं होता। इस कमी को पूरा करने के लिए कमलनाथ जी ने मुझे और रामेश्वर निखराजी को काम सौंपा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *