रतलाम: डॉ अम्बेडकर नगर डेमू ट्रेन के जनरेटर कार में आग-रेलवे ने दिए जांच के आदेश

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|

रतलाम,23अप्रैल(खबरबाबा.काम)। रतलाम रेल मंडल के नौगावा- रुनीजा सेक्शन के प्रीतम नगर फ्लैग स्टेशन पर रविवार सुबह 7. 19 बजे ट्रेन न. 09390 रतलाम – डॉ अम्बेडकर नगर डेमू ट्रेन के जनरेटर कार में आग लग गई थी। आंख के कारणों का पता लगाने के लिए रेलवे ने जांच के आदेश दिए हैं।

रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार हादसे की जानकारी मिलते ही एक्सिडेंट रिलीफ ट्रेन व एक्सिडेंट रिलीफ मेडिकल इक्विपमेंट ट्रेन भेजी गई, फायर ब्रिगेड द्वारा आग पर काबू पाया गयाI इस दौरान यात्रियों को कोई जान माल की हानि नहीं हुई।

मौके पर मंडल रेल प्रबंधक रजनीश कुमार सहित अन्य मंडल अधिकारी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। यात्रियों सहित ट्रेन को नौगावा रेलवे स्टेशन पर लाया गया। ट्रेन न. 09348 रतलाम – डॉ अम्बेडकर नगर डेमू ट्रेन सेयात्रियों को नौगावा रेलवे स्टेशन से डॉ अम्बेडकर नगर के लिया पहुँचाया गया। जनरेटर कार में आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिये जाँच के आदेश दिए गए है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *