पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह धार, रतलाम, मंदसौर व नीमच जिले के चार दिवसीय दौरे पर रहेंगे,कल 27 अप्रैल को आएंगे रतलाम, 4 जिलों की 6 विधानसभाओं में कांग्रेस के मंडल सेक्टर व कार्यकर्ताओं की बैठकों में होंगे शामिल

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम,26अप्रैल(खबरबाबा.काम)। वर्ष के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पूरी तरह सक्रिय हो गई है। राज्यसभा सांसद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी सभी जिलों का दौरा शुरू कर दिया है। कल 27 अप्रैल को पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह रतलाम प्रवास पर रहेंगे।

राज्यसभा सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अब तक 29 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर चुके हैं। पूर्व सीएम 27 अप्रैल से धार, रतलाम, मंदसौर व नीमच जिले की 6 विधानसभाओं के दौरे पर रहेंगे। वे 27 अप्रैल को धार जिले की बदनावर, रतलाम जिले की रतलाम शहर विधानसभा, 28 अप्रैल को मंदसौर जिले की सुवासरा और मंदसौर विधानसभा एवं 29 अप्रैल को नीमच जिले की जावद और नीमच सहित 6 विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस के मंडल सेक्टर अध्यक्षों की बैठकों में भाग लेंगे।

पूर्व सीएम 30 अप्रैल को मंदसौर में शिक्षक कांग्रेस के कार्यक्रम के साथ ही कुछ अन्य आयोजन में शामिल होंगे। पूर्व सीएम शाम को राजस्थान के उदयपुर से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह विधानसभा क्षेत्रों के दौरे के दौरान नगरीय निकायों के निर्वाचित सदस्य, जिला व जनपद पंचायतों के निर्वाचित सदस्य, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, सेवादल, किसान कांग्रेस व आईटी सेल सहित समस्त प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व वरिष्ठ नेताओं के साथ सीधा संवाद स्थापित करेंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *