रतलाम दौरे पर आए भाजपा क्षेत्रीय संगठन मंत्री से मिले अभाविप के पूर्व पदाधिकारी, किया स्वागत

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|

रतलाम,2अप्रैल(खबरबाबा.काम)। भारतीय जनता पार्टी जिला पदाधिकारियों की बैठक लेने रतलांम आए भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल , प्रदेश उपाध्यक्ष एवम संभागीय प्रभारी आलोक शर्मा का रतलाम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व कार्यकर्ताओ ने सैलाना बस स्टैंड स्थित केशव स्पोर्ट्स पर पुष्पहार से स्वागत किया।

इस दौरान भाजपा क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल ने कार्यकर्ताओं से भाजपा संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका अदा करने का आव्हान किया। इस अवसर पर पूर्व निगम अध्यक्ष दिनेश पोरवाल,मनीष शर्मा ,यतेंद्र भारद्वाज, जयेश राठौर, एडवोकेट शैलेंद्र शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष पूर्व गोपाल सोलंकी, राजेंद्र माली, नवदीप शर्मा, मधु पटेल,शांतिलाल शर्मा, अभिषेक पटेल द्वारा कमल के फूल का स्मृति चिन्ह भेट कर स्वागत किया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *