रतलाम: निगम के साधारण सम्मेलन में बजट प्रस्तुत, कोई नया कर नहीं, कई प्रस्ताव हुए पारित, व्यवस्था सुधारने के लिए निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा ने आसंदी से दिए सख्त निर्देश

indresh98kumar@gmail.com
8 Min Read
||

रतलाम 13 अप्रैल(खबरबाबा.काम) । निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित निगम के साधारण सम्मेलन में मेयर इन काउंसिल द्वारा अनुशंसित नगर पालिक निगम रतलाम के अर्थ वर्ष 2023-24 का आय व्यय पत्रक (बजट) प्रस्तुत किया गया। प्रस्तुत बजट पर विचार-विमर्श एवं निर्णय स्वीकृति हेतु 17 अप्रैल सोमवार को अपरान्ह 3 बजे से निगम का साधारण सम्मिलन निगम सभागृह में आयोजित किया गया है।

निगम के साधारण सम्मेलन में महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि रतलाम नगर निगम का इस परिषद् में अपने कार्यकाल का प्रथम बजट अर्थ वर्ष 2023-2024 का प्रस्तुत कर रहा हॅू, जिसमें रतलाम नगर के सम्पूर्ण विकास तथा नगर के समस्त नागरिकों को यथासम्भव मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए नगर के सौन्द्रर्यीकरण एवं व्यवस्थापन का प्रयास इस बजट के माध्यम से किया गया हैं ।

वर्ष 2023-2024 मे बजट में कोई नया कर एवं करों में वृद्धि नहीं की गई है। नगर के नागरिकों की शिकायत सर्वाधिक सफाई व्यवस्था से संबंधित है इस हेतु महापौर हेल्प लाईन के माध्यम से नागरिको की समस्या का हल निकाला जा रहा है। सफाई व्यवस्था सूचारू हो इस संबंध में नगर निगम द्वारा निंरतर प्रयास किये जा रहे है। जिसके अन्तर्गत 02 नवीनों झोन बनाये गये इस प्रकार 04 झोन के स्थान पर 06 झोन किये गये है साथ ही सफाई व्यवस्था हेतु संसाधनों की कमी को दृष्टिगत रखते हुए नगर निगम द्वारा नवीन कचरा वाहन एवं अन्य आवश्यक संसाधन क्रय किये गये है तथा और आवष्यक नवीन संसाधनों को क्रय किये जाने हेतु प्रस्तुत बजट मे यथोचित प्रावधान रखा गया है। साथ ही रतलाम शहर को स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में प्रथम स्थान लेने हेतु हर संभव प्रयास किये जा रहे है।

उन्होने कहा कि शहर को सुन्दर एवं सुविधा युक्त बनाने तथा आम व्यक्ति को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने तथा मनोरंजन हेतु सांस्कृतिक कार्यक्रमां हेतु विभिन्न मदो में यथोचित बजट का प्रावधान किया गया है जिसके तहत समस्त मेलो एवं सास्कृतिक कार्यक्रम हेतु रू. 107.00 लाख, खेलकूद प्रतियोगिता आयोजन हेतु रू. 10 लाख, सड़कों की मरम्मत हेतु रू. 900 लाख, स्कूल मरम्मत एवं फर्नीचर हेत रू. 50 लाख, वाहनो की मरम्मत हेतु रू. 141 लाख, निगम भवन/वर्कषाप व अन्य सामुदायिक भवन निर्माण हेतु रू. 470 लाख, स्टेडियम अन्य खेल मैदान निर्माण हेतु रू. 50 लाख, नवीन उद्यान विकास हेतु रू. 370 लाख ,सड़को का डामरीकरण/सीमेन्टकांक्रीट/ब्लाक हेतु रू. 5035 लाख, पूलियॉओ के चौड़ीकरण हेतु रू. 300 लाख, शहर के नाला/नालीयो के निर्माण हेतु रू. 500 लाख, पानी की टंकी एवं सम्पवैल निर्माण हेतु रू. 650 लाख, अमृत योजना के दुसरे चरण शहर में नवीन पाईप लाईन नवीन मोटरे आदि हेतु रू. 7000 लाख, नवीन वाहन खरीदी हेतु रू. 610 लाख कार्यालय में नवीन फर्नीचर निर्माण हेतु रू. 40 लाख, पी0पी0पी0 अन्तर्गत कार्य रू.1000 लाख फूड झोन निर्माण हेतु रू. 300 लाख, झील संरक्षण अमृतसागर तालाब के उन्नयन हेतु रू. 1000 लाख, शहर एव चौराहों के सोंदर्यीकरण हेतु रू. 500 लाख, राजमहल गेट का सोंदर्यीकरण हेतु रू. 25.00 लाख विधायक निधि,25.00 लाख निगम निधि कुल 50.00 लाख, कायाकल्प योजनान्तर्गत रोड निर्माण हेतु रू. 1000 लाख, पुराने कचरे के निष्पादन हेतु रू. 1700 लाख, अवैध कालोनियों में विकास कार्य हेतु रू. 4000 लाख इसके अतिरिक्त अन्य अनावष्यक व्ययों में कटौती एवं आवष्यक व्ययां में वृद्धि कर बजट आय व्यय पत्रक रू.571,71.00 (पॉच सौ इक्होत्तर करोड.इक्हत्तर लाख रूपये ) की अनुमानित आय एवं रू .571,26.75 ( पॉच सौ इक्होत्तर करोड छब्बीस लाख पिचहत्तर हजार रूपये ) अनुमानित व्यय होने की संभावना के साथ रू.44.25 (चवालीस लाख पच्चीस हजार) अनुमानित बचत का होकर बजट को संतुलित रूप दिया गया है ।

महापौर श्री पटेल ने सहयोग के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, शहर विधायक चेतन्य काश्यप का भी आभार व्यक्त किया।

निगम के इतिहास में पहली बार हुआ बैग के साथ बजट प्रस्तुत

नगर निगम के इतिहास में पहली बार बजट की कॉपी बैग के साथ सदस्यों को प्रस्तुत की गई। जिस पर सम्मानित सदस्यों द्वारा प्रसन्नता प्रकट की गई।

निगम के साधारण सम्मिलन में निगम अध्यक्ष ने निगम आयुक्त को दिये निर्देश

नगर निगम विकास शाखा की विभिन्न आवासीय कॉलोनियों की लीज अवधि एवं अन्य कार्यो सफलता पूर्वक किये जाने हेतु निगम के साधारण सम्मेलन में निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीशा शर्मा ने निगम आयुक्त एपीएस गहरवार को निर्देशित किया कि विकास शाखा के कार्यो को पूर्ण किये जाने हेतु अनुभवी अधिकारी एवं कर्मचारियों की नियुक्ति की जाये ताकि नागरिकों को लीज अवधि बढ़ाने व अन्य कार्यो हेतु अनावश्यक निगम के चक्कर ना लगाना पड़े। उन्होने यह भी निर्देश दिये कि लीज अवधि बढ़ाने के लिये पहले इंजीनियर सर्वे करें तत् पश्चात सर्वे सूची को निगम परिषद में रखा जाये।

नगर निगम तिराहे से महलावाड़ा तक की 4 लेन सड़क का हुआ नामांकरण

निगम के साधारण सम्मिलन में पार्षद श्रीमती हीना-उत्सव मेहता ने महाराजा रतनसिंह के जीवन पर विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए नगर निगर निगम तिराहे से महलवाड़ा तक की 4 लेन सड़क का नामांकरण महाराजा रतनसिंह के नाम से किये जाने हेतु सभी से निवेदन किया जिस पर सभी सम्मानित सदस्यों ने एकमत से अनुशंषा करने पर निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा ने प्रस्ताव पारित किया।

नामांकरण होने पर क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती हीना-उत्सव मेहता, राजपूत समाज, गणमान्य नागरिक आदि के द्वारा महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष माननीय श्रीमती मनीशा शर्मा व संपूर्ण परिषद का आभार व्यक्त किया तत् पश्चात् महाराजा रतनसिंह जी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाई खुशी।

साधारण सम्मिलन के सभी प्रस्ताव हुए पारित

आयोजित सम्मिलन में एजेन्डे में सम्मिलित विकास शाखा नगर सुधार न्यास की विभिन्न आवासीय/व्यावसायिक योजनाओं में तीस वर्ष की लीज पर आवंटित भूखण्ड/भवन की लीज आगामी 30 तीस वर्ष तक के लिए बढ़ाये जाने के प्रस्ताव को चर्चा उपरांत पारित किया गया।

इसके अलावा नगर निगम तिराहे से महलवाड़ा तक की 4 लेन सड़क का नामांकरण महाराजा रतनसिंह के नाम से किये जाने व नगर निगम कर्मचारियों एवं पेंशनरो को चिकित्सा भत्ता दिये जाने के प्रस्ताव को सर्वानुमति से पारित किया गया।

आयोजित निगम के साधारण सम्मिलन में महापौर परिशद सदस्य, नेता प्रतिपक्ष व पार्षदगणों ने चर्चा में हिस्सा लिया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *