रतलाम: भोपाल पहुंचे नवनियुक्त आरडीए अध्यक्ष अशोक पोरवाल, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और प्रदेश अध्यक्ष वी.डी. शर्मा से की मुलाकात

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|

रतलाम,18अप्रैल(खबरबाबा.काम)। रतलाम विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त अध्यक्ष अशोक पोरवाल ने आज भोपाल जाकर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और प्रदेश अध्यक्ष वी.डी. शर्मा से मुलाकात की और आभार व्यक्त किया।

आरडीए अध्यक्ष पद पर घोषणा के बाद अशोक पोरवाल ने भोपाल जा कर वरिष्ठ भाजपा नेताओं से मुलाकात की। मंगलवार को वे भाजपा कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी.डी. शर्मा से मुलाकात कर उनका आभार जताया। दोनों नेताओं ने भी श्री पोरवाल को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी।

नवनियुक्त अध्यक्ष अशोक पोरवाल अध्यक्ष पद का चार्ज कब लेंगे इसको लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। सूत्रों के अनुसार तीन-चार दिन में समारोह पूर्वक आयोजन के साथ श्री पोरवाल पदभार ग्रहण कर सकते हैं।

कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिला

भाजपा नेता अशोक पोरवाल को आरडीए अध्यक्ष बनाने के बाद राज्य शासन द्वारा उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिए जाने संबंधी आदेश भी जारी किए गए हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *