संसदीय बोर्ड सदस्य डॉ. जटिया रतलाम में वरिष्ठजनों से किया संवाद,कहा-पार्टी का हित सबके लिए है सर्वोपरी

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम 12 अप्रैल (खबरबाबा.काम)। भारतीय जनता पार्टी संसदीय बोर्ड के सदस्य एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ.सत्यनारायण जटिया ने बुधवार को रतलाम में पार्टी के वरिष्ठ जनों से संवाद किया। उन्होने कहा कि पार्टी का हित सबके लिए सर्वोपरि है, एक जुटता से पार्टी को सभी मजबूत बनाए। वरिष्ठजन अपने अनुभवों का लाभ देकर पार्टी को सिंचित करें।

रंगोली परिसर में आयोजित संवाद में डॉ.जटिया ने बताया कि कार्यकर्ताओं से संवाद की प्रक्रिया में भाजपा नेतृत्व ने सभी जगह अपने प्रतिनिधियों को भेजा है। वे रतलाम के बाद मंदसौर, नीमच में भी संवाद के लिए जाएगे। रतलाम आगमन पर में डॉ.जटिया का जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने स्वागत किया।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि इस दौरान जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, संगीता चारेल एवं संवाद कार्यक्रम के प्रभारी जिला उपाध्यक्ष ओपेन्द्र सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री निर्मल कटारिया ने किया।

भाजपा संसदीय बोर्ड के सदस्य डॉ.जटिया ने संवाद के बाद पार्टी के सभी वरिष्ठजनों से कक्ष में अलग-अलग मुलाकात की। इस दौरान पार्टी की मजबूती के लिए सुझाव लिए गए।

संवाद के दौरान पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी, पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित, कानसिंह चौहान, ईश्वरलाल पाटीदार, पूर्व विधायक मथुरालाल डामर, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, पूर्व निगम अध्यक्ष अशोक पोरवाल, दिनेश पोरवाल, पूर्व सहकारी बैंक अध्यक्ष अशोक चौटाला, पूर्व नपा अध्यक्ष निर्मला हाडा, अनिल दसेडा सहित पूर्व जिलाध्यक्ष, पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, पूर्व प्रदेश पदाधिकारी, पूर्व प्रदेश भाजपा मोर्चा, प्रकोष्ठ, विभाग के अध्यक्ष एवं संयोजक, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, पूर्व जनपद एवं मंडी अध्यक्ष, पूर्व नगर पंचायत के अध्यक्ष आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *