रतलाम: चरित्र शंका में अपनी पत्नि की गला काटकर हत्या करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने 36 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
||

रतलाम,21अप्रैल(खबरबाबा.काम)। शहर के औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत नयागांव में अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या करने वाले पति को पुलिस ने 36 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार 20 अप्रैल की रात्रि में नयागांव राजगढ क्षेत्र में मानकुँवर उर्फ मांगुबाई राजपुत उम्र 48 वर्ष की उसके ही पति हीरासिंह राजपूत द्वारा कुल्हाडी से गर्दन पर वार कर हत्या की गई और बीच बचाव करने आई मांगूबाई की मॉ धन्नाबाई को भी जान से मारने की कोशीश कर घायल कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम पुलिस मौके पर पहुंची तथा फरियादी कि रिपोर्ट पर थाना औ क्षैत्र रतलाम पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

घटना की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सिध्दार्थ बहुगूणा द्वारा आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु निर्देश दिए गए। जिसके तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनिल पाटीदार व नगर पुलिस अधीक्षक़ हेमन्त चौहान के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र रतलाम राजेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में अलग अलग टीम गठीत कर आरोपी के तलाश की गई।

आरोपों की लगातार तलाश करते हुए पुलिस को आरोपी के रेलवे स्टेशन क्षेत्र में होने की सूचना मिली ।जिस पर पूरे क्षेत्र में बारीकी से तलाश करने पर आरोपी हीरासिंह पिता अमरसिंह चौहान मिला। जिसे पुलिस टीम द्वारा हिरासत में लिया गया। पुलिस द्वारा आरोपी हीरासिंह को 36 घंटे में गिरफ्तार उससे घटना मे प्रयुक्त कुल्हाडी जप्त की गई है। घटना के संबंध में आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किये जा रहे है। आरोपी द्वारा घटना करने का उद्देश्य अपनी पत्नी पर चरित्र शंका होना बताया गया।

आरोपी की गिरफ्तारी में इनकी भूमिका

आरोपी को गिरफ्तार करने मे निरीक्षक राजेन्द्र वर्मा थाना प्रभारी थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम, उनि सुरेश गोयल, उनि पंकज राजपूत, उनी जितेन्द्र चौहान प्रभारी सायबर सेल, विपुल भावसार, हिम्मतसिंह, दीपकसिंह का सराहनीय योगदान रहा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *