रतलाम: कस्तूरबा नगर से कार का कांच तोड़कर चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
||

रतलाम,27अप्रैल(खबरबाबा.काम)। औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्तूरबा नगर क्षेत्र से कार का कांच तोड़कर बैग चुराने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार 21 मार्च को रात्रि करीब 08.30 बजे राजभोग रेस्टोरेंट के पास कस्तुरबा नगर रतलाम में फरियादी नितिन पिता अशोक कुमार आर्य 32 वर्ष निवासी सनसिटी कालोनी रतलाम की कार का कांच तोड़कर कार में रखा लेपटाप बेग चोरी कर ले गया था । थाना औ.क्षेत्र रतलाम पर प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।

घटना की तहकीकात के दौरान पुलिस विवेचना के दौरान आए तथ्यों के आधार पर तथा इस प्रकार की गतिविधियों में शामिल रहने वाले संदिग्धों पर लगातार नजर रखने एवं फरियादी पुरुष द्वारा बताए गए हुलिए तथा सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिर सूचना के आधार पर संदेही आरोपी कैलाश पिता प्रताप डामोर उम्र 30 साल निवासी बंजली को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जिसने घटना स्वीकार करते हुए बताया कि घटना के दिन रात को राजभोग रेस्टोरेन्ट के पास कस्तूरबा नगर रतलाम से रोड़ किनारे एक सफेद रंग की स्वीफ्ट कार का कांच तोड़कर कार के अंदर रखा लेपटाप बेग रूपयों से भरा समझकर चुरा लिया था तथा अपने घर पर ले जाकर छुपा दिया था । आरोपी से एक ब्राउन कलर का लेपटाप बेग जिसमें सेमसंग गेलेक्सी बुक टु प्रो लेपटॉप और उसका चार्जर व स्मार्ट वाच का चार्जर व कंपनी की डायरी जप्त कर गिरफ्तार कर जे.आर. हेतु न्यायालय पेश किया गया ।

इनकी रही सराहनीय भूमिकाः-

निरीक्षक राजेन्द्र वर्मा , प्र.आर.सुरेश चौहान, प्र.आर. नौशाद खान,प्र.आर. मानसिंह चौहान, आर. संजय चौहान, आर. जसवंत,आर.दिपक सिंह,आर. संदीप शर्मा,आर हिम्मतसिंह,आर. सायबर सेल हिम्मतसिंह की सराहनीय भूमिका रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *