रतलाम: चाकूबाजी करने वाले आरोपी के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही, पुलिस ने किया गिरफ्तार, निकाला जुलूस

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम,2अप्रैल(खबरबाबा.काम)। औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत 2 दिन पूर्व हुई चाकूबाजी की घटना के आरोपियों को पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को पुलिस ने आरोपी का जुलूस भी निकाला और उन्हें घटनास्थल तक पैदल ले गए।

पुलिस अधीक्षक रतलाम सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा जिले में चाकूबाजी की घटनाओं पर अंकुश लगाने तथा इस प्रकार की घटनाओं में संलिप्त आरोपियों के विरूद्ध “zero tolerance” के तहत कड़ी कार्यवाही करने के लिए जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है ।

इसी क्रम में औद्योगिक थाना क्षेत्र रतलाम के नयागांव राजगढ़ स्थित राधाकृष्ण मन्दिर के पास में 31 मार्च 2023 की रात्रि में चाकूबाजी की घटना कर दहशत फैलाने वाले आरोपियों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया ।अपराधियों के द्वारा घटित घटना को गंभीरता से लेकर थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम की टीम तैयार कर घटना में शामिल आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास किए गाए। घटना में शामिल दो आरोपियों अविनाश धवन पिता महेंद्र निवासी जवाहर नगर रतलाम और रोहित पिता वीरेंद्र निवासी राजीव नगर रतलाम को गिरफ्तार कर दोनो के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 02 चाकू और 02 मोटरसाइकिल जप्त की गई है। इसके साथ ही अपराध में आवश्यकता होने पर दोनो आरोपियों से घटनास्थल स्थल की तस्दीक भी कराई गई।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *