रतलाम: अक्षय तृतीया तथा परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष में सर्व ब्राह्मण महासभा एवं परशुराम युवा मंच द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
||

रतलाम,22अप्रैल(खबरबाबा.काम)। अक्षय तृतीया तथा परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष में सर्व ब्राह्मण महासभा एवं परशुराम युवा मंच द्वारा प्रभात फेरी का आयोजन राम मंदिर से किया गया।

फेरी का शुभारंभ सर्व ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष डॉ अरुण पुरोहित एवं जिला ब्राह्मण महिला इकाई अध्यक्ष सुनीता पाठक द्वारा किया गया। प्रभात फेरी में भगवान परशुराम का सुंदर चित्र पालकी पर सजा हुआ था। प्रभात फेरी कस्तूरबा नगर होती हुई शक्ति नगर स्थित परशुराम मंदिर पहुंची। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर प्रभात फेरी का पुष्प वर्षा करके स्वागत किया गया । परशुराम मंदिर में ब्राह्मण समाज जनों ने भगवान परशुराम की पूजा अर्चना की तथा हवन के पश्चात आरती कर प्रसादी वितरित की गई।

इस दौरान डॉ अरुण पुरोहित, पंडित नरेंद्र जोशी, पंडित सूर्यनारायण उपाध्याय, श्वेता पाठक, रक्षा मिश्रा, सविता तिवारी ,सीमा सुरोलिया ,डॉ गीता दुबे, पंडित केके द्विवेदी, पंडित राजकुमार शुक्ला ,शरद शुक्ला ,पंडित शैलेंद्र तिवारी, पंडित दिनेश पाठक, विजय शर्मा, उत्तम जोशी, सुरेश दवे, सतीश पुरोहित, रेखा शुक्ला, सीमा अग्निहोत्री ,मुरलीधर चांदनी वाला, पवन सोमानी सहित सैकड़ों ब्राह्मण जन मौजूद थेl

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *