रतलाम – बिलपांक पुलिस को मिली सफलता,वाहनों से बैटरियां चुराकर कबाड़ी को बेचने वाला चोर गिरोह गिरफ्तार

indresh98kumar@gmail.com
3 Min Read
|

रतलाम,20अप्रैल(खबरबाबा.काम)। जिले की बिलपांक पुलिस को वाहनों से बैटरियां चुराकर कबाड़ी को बेचने वाले एक चोर गिरोह को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। गिरफ्तार किए गए चोर गिरोह के कब्जे से 13 बैटरियां और मोटरसाइकिलें जब्त की गई है। जब्त सामग्री की कीमत ढाई लाख है।

बिलपांक थाना प्रभारी ओपी सिंह ने बताया कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में घरों के बाहर खड़े वाहनों से बैटरियां चोरी होने की शिकायत मिल रही थी। पुलिस ऐसे चोरों की सफलता से तलाश कर रही थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा के निर्देश पर एसडीओपी ग्रामीण के नेतृत्व में थाना प्रभारी बिलपांक ओ.पी.सिंह के साथ टीम गठित की। पुलिस ने चोरी में संलिप्त पूर्व के अपराधियो पर भी नजर रखी गई। मंगल बामनिया निवासी होमगार्ड कालोनी रतलाम एवं नईम रहमान खान निवासी होमगार्ड कालोनी रतलाम पर संदेह व्यक्त किया। जिसके आधार पर दोनो संदेहियो से पूछताछ की।

आरोपियों ने बिलपांक के ग्राम इटावाखुर्द, सुराना तथा नामली के ग्राम बड़ोदिया एवं रिंगनिया से वाहनो से बैटरियां चोरी करना बताया। साथ ही ग्राम बड़ोदिया में पेट्रोल पम्प से पेट्रोल चोरी करना कबूल किया। आरोपियों द्वारा पूछताछ में यह भी बताया की उनके द्वारा बैटरी चोरी करने के बाद रतलाम के कबाड़ी रोहित गुजराती काटजू नगर रतलाम को बैच देते थे। आरोपियों की निशानदेही पर अन्य आरोपी रोहित गुजराती को भी गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से 13 बैटरियां एवं घटना में प्रयुक्त की गई मोटर सायकल जब्त की।

इनको किया गिरफ्तार

मंगल पिता बद्रीलाल बामनिया उम्र 21 वर्ष निवासी होमगार्ड कालोनी रतलाम

नईम रहमान पिता फहीम रहमान खान उम्र 31 वर्ष निवासी मस्जिद के पीछे होमगार्ड कालोनी रतलाम

रोहित पिता भीमा गुजराती (बागरी) उम्र 22 वर्ष निवासी काटजू नगर

आरोपियों का है अपराधिक रिकॉर्ड

आरोपी नईम खान एवं मंगल बामनिया नशेड़ी प्रवृत्ति के व्यक्ति है नशा करने के आदि है। चोरी करने के आदतन अपराधी है। थाना स्टेशन रोड रतलाम में आरोपी मंगल बामनिया के कुल 07 आपराधिक प्रकरण एवं आरोपी नईम खान पर कुल 05 आपराधिक प्रकरण दर्ज है। आरोपी रोहित गुजराती कबाड़ खरीदने का काम करता है जो चोरी की बैटरियां भी खरीदता है।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

थाना प्रभारी बिलपांक ओ.पी.सिंह, चौकी प्रभारी सुराना उप निरीक्षक जगदीश यादव, सहायक उपनिरीक्षक समसु गरवाल, मेघराज, प्रधान आरक्षक अनिल शर्मा, आरक्षक चतरसिंह शक्तावत, नरेन्द्र देवड़ा, आर. शेखर सिंह,विनोद की भूमिका सराहनीय रही।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *