रतलाम: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भाजयुमो ने किया थाने पर प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यकर्ता के खिलाफ प्रकरण दर्ज

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम,30अप्रैल(खबरबाबा.काम)। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर रविवार दोपहर को भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विप्लव जैन ने कांग्रेस कार्यकर्ता के खिलाफ स्टेशन रोड थाने में प्रकरण दर्ज कराया है। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने थाने के बाहर नारेबाजी कर प्रदर्शन भी किया। इस दौरान कांग्रेस नेता भी थाने पहुंच गए थे।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष विप्लव जैन के अनुसार कांग्रेस कार्यकर्ता तरुण जैन द्वारा सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। फेसबुक पर की गई अपमानजनक टिप्पणी की जानकारी मिलने से युवा मोर्चा कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए और युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विप्लव जैन के नेतृत्व में स्टेशनरोड थाने पर जा पंहुचे। युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यकर्ता तरुण जैन पोहावाला के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई। इस दौरान युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की। जानकारी मिलने पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा, महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, भाजपा मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी,भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष गौरव मुणत भी थाने पहुंच गए थे। वहीं कांग्रेस की ओर से पूर्व महापौर पारस सकलेचा और युवक कांग्रेस अध्यक्ष मयंक जाट भी थाने पहुंच गए थे।

स्टेशन रोड थाना प्रभारी किशोर पाटनवाला ने बताया कि शिकायत के आधार पर तरुण जैन के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में विधी अनुसार प्रकरण दर्ज किया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *