रतलाम: सावधान-शराब पीकर वाहन चलाना पड़ सकता है महंगा, 2 दिनों में 11 लोगों के खिलाफ हुई कार्रवाई

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|

रतलाम,11अप्रैल(खबरबाबा.काम)। एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा के निर्देश पर रतलाम में शराब पीकर वाहन चलाने एवं सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों की चेकिंग कर लगातार कार्यवाही की जा रहीं है।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में शराब पीकर वाहन चलाने वालो एवं सार्वजनिक स्थानों पर या अहातो में बैठकर शराब पीने वालों की चेकिंग कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया है । जिसपर जिले के समस्त थानो में लगातार चेकिंग की जा रहीं है। चेकिंग कार्यवाही के दौरान पिछले दो दिन में शराब पीकर वाहन चलाने वाले 11 चालको के विरुद्ध 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किए तथा सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 12 व्यक्तियों के विरुद्ध 36 बी आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किए गए है।

पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए निर्देशानुसार जिले में शराब पीकर वाहन चलाने वालो एवं सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों की बड़े स्तर पर चेकिंग कर लगातार कार्यवाही की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *