रतलाम: चेतन्य काश्यप विधायक क्रिकेट महोत्सव 2023- कहर बॉयज सीनियर के कहर से डिजाइनर 5 रन से हारा

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|


रतलाम, 22 अप्रैल (खबरबाबा.काम)।
चेतन्य काश्यप विधायक क्रिकेट महोत्सव 2023 के सातवे दिन शहर के दोनों खेल मैदानों पर 15 मैच खेले गए। इनमें से 10 मैच नेहरू स्टेडियम में खेले गए और 5 मैच आईटीआई ग्राउंड पर हुए। नेहरू स्टेडियम में हुए मुकाबलों में एक बार फिर से कहर बॉयज सीनियर ने अपनी जीत के सिलसिले को बरकरार रखा। कहर ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रोमांच से भरे मुकाबले में डिजाइनर को 5 रन से शिकस्त दी।

नेहरू स्टेडियम में खेले गए मैच में सन-डे इलवेन ने रतलाम रॉयल को 7 विकेट से, सियाराम ने अंलकार को 4 विकेट से, लायंस क्लब ने भगतपुरी को 7 विकेट से, सुपर कॉर्पोरेशन ने शिवाजी वारियर्स को 4 विकेट से, रॉयल स्टार ने संत मीरा को 38 रन से हराया। वहीं दूसरी ओर आईटीआई ग्राउंड पर खेले गए मुकाबलों में इंडिया स्पोर्ट्स ने डीएस को हराया। वहीं दूसरे मैच में निखिल बोरीवाल ने यंग स्टार को, लोहर इलेवन ने एसवी को, अम्बर ने जिगर इलेवन को, सियाराम ने लारा को हराया।

मैच के दौरान मैदान पर समिति सदस्य प्रदीप उपाध्याय, अनुज शर्मा, मयूर पुरोहित, अक्षय संघवी, निलेश पटेल, राजेश हेरिस के अतिरिक्त अतिथि के रूप में अश्विनी शर्मा, एमआईसी सदस्य भगतसिंह भदौरिया, पप्पू पुरोहित, पवन सोमानी, प्रिंस बना, संजय पांडे, चेतन टांक, जयेश वसावा, बाबू, अमित रायकवार, अजय गोमे, अभिषेक बैरागी, पिंटू पंड्या, मिलन, मुकेश, मोहनीश, आशीष हिरवे, सुजल हिरवे उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *