रतलाम: कांग्रेस ने पत्रकार वार्ता कर मुख्यमंत्री को याद दिलाई उनकी घोषणाएं, कहा-‘सीएम घोषणा भूल जाते हैं ,इसलिए स्मृति पत्र भेंट करेंगे’

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|

रतलाम,6अप्रैल(खबरबाबा.काम)। मुख्यमंत्री मंच से बड़ी-बड़ी घोषणाएं कर जाते हैं, लेकिन मंच से जाते ही वे भूल जाते हैं। उनकी याददाश्त ठीक नहीं रहती इसलिए कांग्रेस इस बार रतलाम दौरे के बाद उन्हें स्मृति पत्र भेंट करेगी, ताकि विभाजित प्लॉट के नामांतरण, लीज और अनुमति पर लगी रोक हटाने, प्रतिदिन पेयजल वितरण, रतलाम को संभाग बनाने, सभी कॉलोनियों को वैध बनाने जैसी जो घोषणाएं उन्होंने की थी, उन्हें याद आ सके।

यह बातें शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया और पूर्व महापौर पारस सकलेचा ने गुरुवार को कांग्रेस की पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि इस बार पर मुख्यमंत्री के रतलाम दौरे में करोड़ रुपए की राशि खर्च की जा रही है। यह आयोजन पूरी तरह जनता के सरकारी पैसों से हो रहा है।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ सूरत हाईकोर्ट द्वारा सुनाए गए फैसले के बाद सासंद पद से बरखास्त करने की एक तरफा कार्रवाई को लेकर भी कांग्रेस लगातार विरोध प्रदर्शन करेगी। इस अवसर पर पार्षद यास्मिन शेरानी, सुजीत उपाध्याय आदि उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *