रतलाम: पुलिस कप्तान सिद्धार्थ बहुगुणा ने जनता से किया जनसंवाद तो पुलिसकर्मियों से भी उनकी समस्याएं पूछी, चोरी और कंजर वारदातों को रोकने के लिए दिए निर्देश

indresh98kumar@gmail.com
4 Min Read
||

रतलाम,12अप्रैल(खबरबाबा.काम)। पुलिस कप्तान सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा आलोट अनुभाग के थाना ताल, बरखेड़ा व आलोट का निरीक्षण किया गया। इस दौरान एसपी ने जहां जनसंवाद किया वहीं कानून व्यवस्था को लेकर थाना प्रभारी को आवश्यक निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान श्री बहुगुणा सर्वप्रथम आलोट एसडीओपी सुश्री शाबेरा अंसारी से मिले और अनुभाग से सम्बन्धित जानकारी ली। उसके बाद पुलिस अधीक्षक द्वारा क्रमशः थाना ताल, बरखेड़ा और आलोट का निरीक्षण किया। सभी थानो पर थाना प्रभारी अपने स्टॉफ के साथ उपस्थित थे। श्री बहुगुणा द्वारा समस्त थानो के आधिकारी एवं कर्मचारियों से परिचय लिए तथा उनसे समस्याएं पूछी।

थानो के स्टॉफ द्वारा पुलिस अधीक्षक को सबसे बड़ी समस्या थानो पर पुलिस क्वार्टर का ना होना एवं जिन स्थानों पर है उनकी स्थिती खराब होने के बारे में बताया। श्री बहुगुणा द्वारा इस बात को गम्भीरता से लेकर इसके संबंध में जल्द ही वरिष्ठ अधिकारीयो से चर्चा कर समस्या का निराकारण हेतु आश्वस्त किया साथ ही स्टॉफ को बताया कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर वे मुझे बताएं। श्री बहुगुणा द्वारा समस्त थाना प्रभारियों से थाना क्षेत्र के अपराधिक स्थिती एवं कानून व्यवस्था की जानकारी ली। सभी थाना प्रभारियों द्वारा क्षेत्र में कंजर समस्या ज्यादा होने के बारे में बताया गया। श्री बहुगुणा द्वारा सभी थानो की जानकारी लेकर समस्त थाना प्रभारियों को कानून व्यवस्था एवं अपराधो की रोकथाम के लिए आवाश्यक निर्देश दिए ।

यह निर्देश दिए

– चोरी की वारदातों को रोकने के लिए सही तरीके से गस्त की जाएं।

-गस्त में लगे आधिकारी कर्मचारी को गस्त के दौरान अनावश्यक घूमने वाले व्यक्तियों के नाम , पते, फोटोग्राफ, मोबाईल नंबर आदी की जानकारी एकत्रित कर डेटाबेस तैयार करे ।ताकि कोई वारदात होने पर उन्हें भी चेक किया जा सके।

-रात्रि गस्त में कंजरो के आवागमन के रास्तों एवं क्षेत्रो में बेरिकेटिंग कर चैकिंग की जाए।

-चोरी के प्रकरणों में पुराने आरोपियों से भी पूछताछ की जाएं।

कंजर वारदातो की रोकथाम हेतु संगठित टीम बनाकर सामूहिक रूप से कंजरों के ठिकानों पर दबिश दी जाएं।

-कंजरों के द्वारा वारदात के लिए उपयोग किए जाने वाले मार्गो को लगातार चेक किया जावे एवं उन स्थानो पर लगातार पेट्रोलिंग कर पकड़ने का प्रयास किया जाएं।

-अपराधो में पकड़े गए कंजरो से अन्य वारदातो के बारे में पूछताछ की जाएं साथ ही उनके साथियों एवं सरक्षणकर्ता की जानकारी लेकर उनके विरुद्ध भी कार्यवाही की जाएं।

– कंजरो के द्वारा अवैध अर्जित संपत्ति का पता कर उन्हे अटैच करवाने की कार्यवाही की जाएं।

-अवैध शराब निर्माण एवं विक्रय करने वालो की जानकारी लेकर कार्यवाही की जाएं।

-शराब पीकर वाहन चलाने वाले एवं सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों व पिलाने वालो पर कार्रवाही की जाएं।

-थाने पर उपस्थित सभी आवेदक/शिकायतकर्ता की अच्छे से सुनवाई की जाएं एवं शिकायतो का संतुष्टि पूर्वक निराकारण किया जाए।

जनसंवाद किया

इसके आलावा पुलिस अधिक्षक द्वारा गणमान्य नागरिकों प्रबुद्ध जनों एवं पत्रकारों से जनसंवाद कर क्षेत्र की कानून व्यवस्था के संबंध में चर्चा की और जनहित एवम कानून व्यवस्था के मुद्दो पर चर्चा की ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *