रतलाम: श्री साधुमार्गी जैन संघ द्वारा वर्षी तप साधकों का अभिनंदन

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम,21अप्रैल(खबरबाबा.काम)। आचार्य श्री रामालालजी म.सा. के आज्ञानुवर्ती श्री सुमित मुनीजी म.सा. के सानिध्य में 16 साधकों का वर्षीतप पूर्णता की और अग्रसर है।

जानकारी देते हुए प्रीतेश गादिया ने बताया की इस दीर्घ तपस्या कि पूर्णाहुति के स्वरूप श्री साधुमार्गी जैन संघ द्वारा समता भवन गोपाल नगर पर राम गुरु की जय जय कार के साथ तपस्या की अनुमोदना हेतु तपस्वियों का बहुमान किया गया।

कार्यक्रम में श्री संघ अध्यक्ष सुदर्शन पिरोदिया ,मंत्री दशरथ बाफना, पूर्व अध्यक्ष मदन लाल कटारिया, चंदनमल पिरोदिया, कपूर कोठारी, सुशील गौरेचा, कांतिलाल छाजेड़ ,निर्मल लूनिया ,अशोक पिरोदिया, प्रकाश कोठारी, राजेश सियाल, सुमित कटारिया , विनोद मेहता, प्रकाश नांदेचा, कमल पिरोदिया ,मणिलाल घोटा, समता युवा संघ के अध्यक्ष पंकज मूणत, राहुल जैन ,अजय घोटा, रितेश नागौरी ,शीतल कोठारी,अभिषेक रांका , अंशुल मूणत ,बहु मंडल से अध्यक्ष प्रीति मूणत, महिला मंडल से श्रीमती किरण चंडालिया, श्रीमती सुधा बोरा आदि उपस्थित थे।

वर्षीतप साधक पंकज कटारिया, श्रीमती टीना कटारिया, श्रीमती प्रीति मूणत, रूपेश मूणत, ग्रेसी दिनेश सिसोदिया, चंद्रकांता पिरोदिया, सुनीता कटारिया ,मंजू गांधी, चंदनबाला मूणत, निधि मूणत अनिता रांका, सरोज मूणत, इंदुबाला बोहरा, स्नेहलता बाफना, रेखा रांका ,इंदुबाला मूणत, शांताबाई कटारिया, सरोजबाला बंबोरी का बहुमान श्री संघ द्वारा किया गया। इस अवसर पर कई संख्या में श्री संघ सदस्य वहां मौजूद थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *