रतलाम: पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का स्वागत कर कांग्रेस नेता फैयाज मंसूरी ने विधानसभा चुनाव के लिए जताई दावेदारी

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
||||

रतलाम,28अप्रैल(खबरबाबा.काम)। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का रतलाम दौरा कई मायनो में महत्वपूर्ण रहा। एक और जहां पूर्व सीएम कार्यकर्ताओं से चर्चा कर संगठन को मजबूत करने के लिए उनके सुझाव ले गए वही विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस नेताओं ने भी पूर्व सीएम के सामने अपनी दावेदारी खुलकर जताई।

कांग्रेस नेता और सामाजिक कार्यकर्ता फैयाज मंसूरी ने भी पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का स्वागत कर विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी दावेदारी जताई है। कांग्रेस नेता श्री मंसूरी बदनावर से पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के साथ है। रतलाम में भी श्री सिंह के दौरे के दौरान महत्वपूर्ण व्यवस्थाएं उन्होंने संभाली।

विधानसभा चुनाव को लेकर जताई दावेदारी

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के दौरे के अवसर पर कांग्रेस नेता फैयाज मंसूरी ने उन्हें एक पत्र सोपकर विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी दावेदारी भी जाताई। श्री मंसूरी ने कहा कि वे पिछले कई वर्षों से कांग्रेस के कर्मठ कार्यकर्ता है। कई सामाजिक, खेल और धार्मिक संगठनों से भी जुड़े हुए हैं। सामाजिक कार्यों की वजह से समाज के हर वर्ग से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें इस बार विधानसभा चुनाव में मौका दिया जाता है तो जीत सुनिश्चित हो सकती हैं।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस नेता श्री मंसूरी नगर निगम चुनाव में भी महापौर पद के दावेदार माना जा रहे थे। वे पूर्व पार्षद भी रह चुके हैं। विधानसभा चुनाव मैं भी अब उन्होंने दावेदारी जता दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *